{"_id":"5e88716c8ebc3e6f974af603","slug":"worlds-most-weird-and-mysterious-trees-like-dragon-blood-tree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे विचित्र और रहस्यमय पेड़, हैरान कर देती हैं ये अजीबोगरीब बातें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के सबसे विचित्र और रहस्यमय पेड़, हैरान कर देती हैं ये अजीबोगरीब बातें
दुनिया में कई तरह के पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ खूबसूरत होते हैं तो कुछ बेहद ही विचित्र और हैरान करने वाले होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पेड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो। विश्व प्रसिद्ध ये अजीबोगरीब पेड़ अपने अंदर इतने रहस्य छुपाए हुए हैं कि लोग हैरान हो जाते हैं। इन्हें देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।
2 of 6
विस्टेरिया पेड़
- फोटो : Social media
विस्टेरिया नाम का यह पेड़ जापान में पाया जाता है। इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत पेड़ माना जाता है। ये पेड़ पूरी तरह से फूलों से ढंके हुए रहते हैं। किसी पेड़ पर गुलाबी रंग का फूल होता है तो किसी पर नीले रंग का। इन फूलों को पूरी तरह से खिलने में पांच से 15 साल तक लग जाते हैं।
3 of 6
ग्रेट सिकुआ ट्री
- फोटो : Social media
यह पृथ्वी पर मौजूद सबसे बड़ा पेड़ है। इसे 'ग्रेट सिकुआ ट्री' के नाम से जाना जाता है। देखने में किसी दानव की तरह लगने वाला ये अजीब सा पेड़ अमेरिका में है। इस पेड़ का अनुमानित वजन 27 लाख पाउंड बताया जाता है। करीब 275 फीट लंबे इस पेड़ की उम्र 2300-2700 साल के आसपास बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जबूटीकाबा
- फोटो : Social media
आमतौर पर फल पेड़ों की टहनियों पर लगते हैं, लेकिन दक्षिणी अमेरिका में एक ऐसा पेड़ है जिसके फल शाखाओं पर नहीं बल्कि पेड़ के तनों पर उगते हैं। विचित्र और रहस्यमय दिखने वाले इस पेड़ को 'जबूटीकाबा' नाम से जाना जाता है। दरअसल, यह अंगूर की ही प्रजाति का एक पेड़ है, जिसके फल को ब्राजील, अर्जेंटीना, पेरू और बोलीविया जैसे देशों में बड़े ही चाव से लोग खाते हैं। इसके अलावा इसका इस्तेमाल वाइन बनाने में भी किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
बोतल पेड़
- फोटो : Social media
ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले इस पेड़ को 'बोतल पेड़' के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इसकी बनावट बिल्कुल किसी बोतल जैसी है। इस पेड़ को जहरीला भी माना जाता है। कहते हैं कि पुराने जमाने में शिकारी इस पेड़ से निकलने वाले रस को अपने तीर पर लगा कर शिकार किया करते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।