{"_id":"685355a683a1d3b8030a0b80","slug":"agreement-with-france-falcon-2000-jets-to-be-made-in-india-reliance-infra-s-historic-deal-with-dassault-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस से समझौता: भारत में बनेगा फाल्कन 2000 जेट, रिलायंस इन्फ्रा की दसॉ के साथ ऐतिहासिक करार; नागपुर बनेगा हब","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
फ्रांस से समझौता: भारत में बनेगा फाल्कन 2000 जेट, रिलायंस इन्फ्रा की दसॉ के साथ ऐतिहासिक करार; नागपुर बनेगा हब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 19 Jun 2025 06:43 AM IST
सार
रिलायंस एरोस्ट्रक्चर और फ्रांस की दसॉ एविएशन ने भारत में फाल्कन 2000 बिजनेस जेट बनाने के लिए साझेदारी की है। पहली बार फ्रांस के बाहर नागपुर में जेट की असेंबली लाइन लगेगी। इससे भारत वैश्विक बिजनेस जेट निर्माता देशों की सूची में शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन
फाल्कन 2000 बिजनेस जेट
- फोटो : FreePik
विज्ञापन
विस्तार
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी रिलायंस एरोस्ट्रक्चर लिमिटेड ने वैश्विक बाजारों के लिए भारत में 'फाल्कन 2000 बिजनेस जेट' बनाने के लिए फ्रांस की दिग्गज कंपनी दसॉ एविएशन के साथ साझेदारी की है। दोनों कंपनियों ने बुधवार को पेरिस एयरशो के दौरान इसकी घोषणा की। यह साझेदारी भारत की वैमानिकी विनिर्माण (एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग) क्षमताओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भारत इस ऐतिहासिक समझौते से अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्राजील के साथ अगली पीढ़ी के बिजनेस जेट बनाने वाले देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा। दसॉ एविएशन ने कहा कि पहली बार वह फ्रांस के बाहर फाल्कन 2000 जेट का विनिर्माण करेगी। फाल्कन 2000 जेट के लिए अत्याधुनिक असेंबली लाइन महाराष्ट्र के नागपुर में स्थापित की जाएगी। यह फ्रांस के बाहर पहला ऐसा उत्कृष्टता केंद्र होगा।
ये भी पढ़ें:- मध्य-पूर्व में संघर्ष: पुतिन ने की इस्राइल-ईरान तनाव को सुलझाने की पेशकश, ट्रंप बोले- पहले यूक्रेन पर दो ध्यान
2028 तक तैयार होगा पहला मेड इन इंडिया फाल्कन 2000 जेट
दसॉ एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा, यह नया समझौता एक बार फिर हमारी मेक इन इंडिया प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और वैश्विक आपूर्ति शृंखला में भारत को प्रमुख भागीदार के रूप में स्थापित करता है। समझौता संयुक्त उद्यम को फ्रांस के बाहर फाल्कन असेंबली के लिए पहला उत्कृष्टता केंद्र बनाएगा। नई असेंबली लाइन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती मांग को पूरा करेगी। पहला 'मेड इन इंडिया' फाल्कन 2000 वर्ष 2028 तक बनकर तैयार होगा।
ये भी पढ़ें:- Nuclear Talks: यूरोप ने शांति के लिए थामा कूटनीति का रास्ता, जिनेवा में कल ईरान के साथ होगी परमाणु वार्ता
रिलायंस एरोस्ट्रक्चर लिमिटेड से भी साझेदारी की चर्चा
इस बीच खबर है कि रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी रिलायंस एरोस्ट्रक्चर लिमिटेड फ्रांस की दिग्गज कंपनी दसॉ एविएशन के साथ साझेदारी कर सकती है। इसके तहत वैश्विक बाजारों के लिए भारत में 'फाल्कन 2000 बिजनेस जेट' बनाया जा सकेगा।
Trending Videos