सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bank of Baroda Report says Record 29 lakh crore will be spent on new projects in the country

Bank of Baroda Report: नई परियोजनाओं पर खर्च होंगे रिकॉर्ड 29 लाख करोड़, सेवा क्षेत्र में पहले से दोगुना बढ़त

अजीत सिंह, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 Apr 2023 05:25 AM IST
सार

बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 में विनिर्माण क्षेत्र में 10.6 लाख करोड़  की घोषणाएं हुईं थीं। सेवा क्षेत्र में (वित्त को छोड़कर) 10.3 लाख करोड़ की घोषणाएं हुईं हैं, जो दोगुना बढ़त है।

विज्ञापन
Bank of Baroda Report says Record 29 lakh crore will be spent on new projects in the country
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

देश में वित्त वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड 29 लाख करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की घोषणाएं हुई हैं।  2021-22 में 22 लाख करोड़ की घोषणाएं हुईं थीं। सबसे ज्यादा 12.4 लाख करोड़ की विनिर्माण क्षेत्र में घोषणाएं हुईं हैं।

Trending Videos


बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 में विनिर्माण क्षेत्र में 10.6 लाख करोड़  की घोषणाएं हुईं थीं। सेवा क्षेत्र में (वित्त को छोड़कर) 10.3 लाख करोड़ की घोषणाएं हुईं हैं, जो दोगुना बढ़त है। इलेक्ट्रिसिटी में 6.1 लाख करोड़ की परियोजनाएं घोषित हुईं हैं, जो 2021-22 में 4.9 लाख करोड़ रुपये की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा क्षेत्र में केवल परिवहन और सूचना एवं प्रौद्योगिकी परियोजनाओं में बढ़त आई है। परिवहन में घोषित परियोजनाओं का निवेश 3.9 लाख करोड़ से बढ़कर 8.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है। आईटी में 0.5 लाख करोड़ से बढ़कर 1.1 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। विनिर्माण क्षेत्र में केमिकल एवं इसके उत्पादों की परियोजनाओं में निवेश तीन लाख करोड़ से बढ़कर 7.3 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।

रुकी हुई परियोजनाओं की सुधार दर में गिरावट
रुकी परियोजनाओं के अमल में सुधार की दर में भारी गिरावट है। वित्त वर्ष 2019 में दर 19.7% थी जो 2020 में 6.5% व 2021 में 76.4% पर पहुंच गई थी। 2022 में यह दर 13.9% और 2023 में यह घटकर 4.1% पर पहुंच गई।


नए प्रोजेक्ट की घोषणाएं


वित्तवर्ष रकम
2016 24 लाख करोड़
2017 20 लाख करोड़
2018 17 लाख करोड़
2019 18 लाख करोड़
2020 20 लाख करोड़
2021 10 लाख करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed