सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold imports drop after duty hike net direct tax collection rises 15 percent

Gold Import: सोने के आयात में 70 फीसदी की भारी गिरावट, पीएम मोदी की अपील और 15% सीमा शुल्क वृद्धि का असर

एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 19 Jun 2026 05:50 AM IST
सार

सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने और खरीद कम करने की पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का असर दिखने लगा है। एक महीने में सोने का आयात मात्रा के हिसाब से करीब 70% घट गया, जबकि ऊंची कीमतों के कारण आयात का कुल मूल्य बढ़ा। दूसरी ओर, चालू वित्त वर्ष में शुद्ध आयकर संग्रह 15% बढ़कर 5.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
gold imports drop after duty hike net direct tax collection rises 15 percent
सोने की खरीदारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील और आयात पर सख्ती के लिए सीमा शुल्क बढ़ाने का असर साफ तौर पर दिखने लगा है। एक अधिकारी ने बताया, 13 मई से शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी किए जाने के बाद एक महीने में देश में सोने का आयात पहले के 75-100 टन से करीब 70 फीसदी घटकर 25-30 रह गया है। 
विज्ञापन


हालांकि, मूल्य के लिहाज से मई में सोने का आयात सालाना आधार पर 34 फीसदी बढ़कर 3.41 अरब डॉलर पहुंच गया। इसका मुख्य कारण ऊंची कीमतें रहीं। आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-मई के दौरान सोने का आयात 60.14 फीसदी बढ़कर 9.04 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर मूल्य का सोना खरीदा था, जो सालाना आधार पर 24 फीसदी की बढ़ोतरी है। हालांकि, मात्रा के लिहाज से इसमें 4.76 फीसदी की गिरावट आई और यह 721.03 टन रहा। देश के कुल आयात में सोने की हिस्सेदारी पांच फीसदी से अधिक है।  
विज्ञापन


शुद्ध आयकर संग्रह 5.21 लाख करोड़ के पार, 15% बढ़ा
शुद्ध आयकर संग्रह चालू वित्त 2026-27 में अब तक करीब 15 फीसदी बढ़कर 5.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। इसमें शुद्ध कॉरपोरेट टैक्स और शुद्ध गैर-कॉरपोरेट टैक्स संग्रह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक अप्रैल से 17 जून तक की अवधि में शुद्ध कॉरपोरेट टैक्स संग्रह सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़कर 2.08 लाख करोड़ पहुंच गया। वहीं, शुद्ध गैर-कॉरपोरेट टैक्स 8 फीसदी वृद्धि के साथ 2.94 लाख करोड़ रुपये रहा।

ये भी पढ़ें: नौ साल का इंतजार खत्म: एनएसई लाएगा देश का सबसे बड़ा आईपीओ, एलआईसी नहीं बेचेगा अपनी कोई हिस्सेदारी


17 जून तक की इस अवधि में आयकरदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो एक साल पहले के मुकाबले 1.19 फीसदी अधिक है। वहीं, सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.46 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 6.10 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इसमें कॉरपोरेट टैक्स संग्रह की हिस्सेदारी 2.76 लाख करोड़ रुपये रही, जबकि गैर-कॉरपोरेट टैक्स का योगदान 3.15 लाख करोड़ रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed