सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Kerala Budget CM Satheesan New Kerala pledge Mission Samudra build port-led economy major highlights in hindi

Kerala Budget: वित्त वर्ष 2026-27 में 'नए केरल' का संकल्प, CM सतीशन की सरकार ने मिशन समुद्र का भी एलान किया

पीटीआई, तिरुवनंतपुरम। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Fri, 19 Jun 2026 09:48 AM IST
सार

Kerala Budget: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केरल सरकार ने बजट पेश किया है। मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार ने 'नए केरल' का संकल्प लिया है। CM सतीशन की सरकार ने मिशन समुद्र का भी एलान किया है। इसका मकसद राज्य की अर्थव्यवस्था में बंदरगाहों का योगदान बढ़ाना है।

विज्ञापन
Kerala Budget CM Satheesan New Kerala pledge Mission Samudra build port-led economy major highlights in hindi
वीडी सतीशन (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश किया। विधानसभा में बजट पेश करते समय उन्होंने 'नए केरल' संकल्प की घोषणा भी की। इसके तहत समावेशी विकास और टिकाऊ बुनियादी ढांचा विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने वित्तीय तनाव, देनदारी और महंगाई को प्रमुख चुनौतियां बताया। उन्होंने कहा कि सरकार 'मिशन समुद्र' का भी अनावरण करेगी। इसका लक्ष्य बंदरगाह-आधारित अर्थव्यवस्था का निर्माण करते हुए इस राज्य को वैश्विक समुद्री केंद्र के रूप में विकसित करना है।

विज्ञापन


'मिशन समुद्र' के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित
गौरतलब है कि केरल के मुख्यमंत्री सतीशन ने वित्त विभाग अपने पास ही रखा है। सरकार गठन के बाद अपने पहले बजट भाषण में उन्होंने कहा कि 'मिशन समुद्र' के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केरल सरकार व्यापक विकास रणनीतियों के जरिए अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


डाटा-आधारित इन्वेस्ट केरल सेल
बजट में केरल के अपने चार हवाई अड्डों के इर्द-गिर्द एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब में बदलने के लिए भी 200 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल में कारोबार से जुड़ी मुख्य बाधाओं को दूर करने के लिए निवेश आकर्षित करने के लिए 'डाटा-आधारित इन्वेस्ट केरल सेल' शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed