{"_id":"697fbf20d9b54ecd7508c472","slug":"a-multi-purpose-hall-will-be-built-in-the-sports-complex-chandigarh-news-c-16-pkl1079-938155-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बनाया जाएगा मल्टी पर्पस हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बनाया जाएगा मल्टी पर्पस हॉल
विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो इंडिया मिशन के तहत शहर में खेलों का बढ़ेगा इंफ्रास्ट्रक्चर
- एक साथ कई खेलों के लिए इंटरनेशनल स्तर की सुविधाएं मिलेंगी
-स्विमिंग पूल के साथ खिलाड़ियों के रहने का हॉस्टल भी बनेगा
- केंद्रीय बजट में अगले 10 वर्षों में देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए व्यापक कदम उठाए जाने की बात कही गई है
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। बजट में केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया मिशन की स्थापना करने का फैसला किया है। इसके तहत अगले 10 वर्षों में देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे। इस मिशन के तहत प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाएंगे, कोच और सपोर्ट स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा और प्रतियोगिताएं और लीग आयोजित की जाएगी। इस मिशन का उद्देश्य देश में खेल को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। इसके तहत खेल ढांचे को भी प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए विकसित किया जाएगा।
इस कड़ी में खेलो इंडिया स्कीम के तहत सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के अंदर बड़े एरिया में मल्टी पर्पस हॉल बनाया जाएगा। इसे खेलो इंडिया स्कीम के तहत यूटी खेल विभाग के सहयोग से तैयार किया जाएगा। यह पूरी तरह से इंडोर होगा और इसमें एक साथ कई खेलों का आयोजन होगा। खराब मौसम और बारिश के चलते भी मल्टी पर्पज हॉल में टूर्नामेंट के मुकाबले आसानी के साथ कराए जा सकते हैं। साथ ही 230 खिलाड़ियों की क्षमता वाला हॉस्टल भी तैयार किया जाना है। इसमें 230 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था होगी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बेहतरीन सुविधाओं से लैस एक स्वीमिंग पूल भी यहां बनाया जाना है।
मल्टी पर्पस हॉल के तहत जिन खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होना है, इनमें बैडमिंटन के 6 कोर्ट, जूडो के 6 कोर्ट, मुक्केबाजी के 15 रिंग, रेसलिंग के 6 रिंग, टेबल टेनिस के 14 टेबल की व्यवस्था, फेंसिंग के खेलने की जगह, वॉलीबाल के तीन कोर्ट, बास्केटबॉल का एक कोर्ट, हैंडबॉल का एक कोर्ट, कबड्डी के खेल के 3 एरिया, नेटबाल का एक कोर्ट, ताइक्वांडो के 6 एरिया और जिमनास्टिक का हाॅल बनाया जाना है।
बॉक्स
आधुनिक सुविधाओं से लैस - यूटी खेल विभाग के पास सेक्टर 42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स काफी बड़े एरिया मे फैला हुआ है। इसमें अलग अलग स्थानों पर विभिन्न खेलों के इंडोर और आउटडोर सेंटर और हॉल बने हुए है। यहां पर 8 एकड़ की खाली पड़ी जमीन पर अब खेलो इंडिया स्कीम के तरह बड़े लेवल और अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा। जिसका फायदा शहर के युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेगा
Trending Videos