सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Silence on women's safety raises concerns among Chandigarh women

Chandigarh News: महिला सुरक्षा पर चुप्पी, चंडीगढ़ की महिलाओं में बढ़ी चिंता

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Silence on women's safety raises concerns among Chandigarh women
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्र सरकार के बजट 2026 में महिला सुरक्षा को लेकर किसी नई योजना या विशेष एलान न होने से चंडीगढ़ की महिलाओं में निराशा और चिंता का माहौल है। महिलाओं का कहना है कि शहर में लगातार छेड़छाड़ और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में बजट में महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कदमों की उम्मीद थी लेकिन इस अहम मुद्दे पर चुप्पी रही।
Trending Videos

पिछले कुछ समय में चंडीगढ़ में महिलाओं से छेड़छाड़ और उत्पीड़न की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। हाल ही में 17 वर्षीय स्कूली छात्रा से चलती बाइक पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 27 जनवरी को भी एक कैब चालक की ओर से महिला से छेड़छाड़ और अश्लील संदेश भेजने का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी ने फ्री राइड के बदले शारीरिक संबंध की पेशकश की और विरोध करने पर पीड़िता को थाने बुलाने की धमकी तक दी। इन घटनाओं से महिलाओं में असुरक्षा की भावना और गहरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed