सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranji Trophy: Karnataka beat Punjab by 5 wickets

रणजी ट्रॉफी: कर्नाटक ने पंजाब को 5 विकेट से हराया

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Karnataka beat Punjab by 5 wickets
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेले गए रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-बी मुकाबले में कर्नाटक ने पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने पहली पारी में 309 और दूसरी पारी में 256 रन बनाए, लेकिन कर्नाटक ने इसका प्रभावी जवाब दिया।
Trending Videos

कर्नाटक ने पहली पारी में 316 रन बनाकर बढ़त हासिल की। अंतिम दिन की निर्णायक पारी में कर्नाटक ने 27.5 ओवर में 5 विकेट पर 256 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 120 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे। उनके अलावा मयंक अग्रवाल ने 53 रन और विद्याधर पाटिल ने नाबाद 13 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की ओर से अनमोलजीत सिंह ने 2 विकेट लिए और एकमजोत सिंह ने भी 2 विकेट झटके। सुखदीप सिंह बाजवा को 1 विकेट मिला। शानदार प्रदर्शन के लिए देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। कर्नाटक की यह जीत रणजी ट्रॉफी में उनकी स्थिति मजबूत करती है और पंजाब को अगले मैच में सुधार की चुनौती देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed