{"_id":"697fc0f98936f83cda0f128f","slug":"ut-and-mc-employees-to-participate-in-nationwide-strike-on-february-12-chandigarh-news-c-16-pkl1079-938152-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: यूटी व एम सी कर्मचारी 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: यूटी व एम सी कर्मचारी 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल में होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासन और नगर निगम के कर्मचारी 12 फरवरी को हो रही देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। इस संबंध में फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स की ओर से 22 जनवरी को चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ सेक्रेटरी व अन्य अधिकारियों को नोटिस दे दिया गया है।
हड़ताल की तैयारी के सिलसिले में बिजली दफ्तर सेक्टर-18 के पास फेडरेशन की कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी ने की।
बैठक में हड़ताल की रूपरेखा तय की गई। हड़ताल की तैयारी के लिए अलग-अलग विभागों में गेट मीटिंग व रैलियां आयोजन तय हुआ। फेडरेशन के महासचिव हरकेश चंद ने बताया कि यह हड़ताल केंद्र सरकार के साथ संबंधित मांगों के संबंध में तथा चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन चल रही मांगों पर प्रशासन के नकारात्मक रवैये के विरोध में हो रही है।
हड़ताल की प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग की टर्म एंड कंडीशन निर्धारित कर तुरंत प्रभाव से 20 प्रतिशत अंतिम राहत देना, चार नए लेबर कोडों को रद्द करना, 10 साल पूरे कर चुके सभी प्रकार के अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करना तथा कर्मचारियों को पक्का करने तक बराबर काम बराबर वेतन लागू करना शामिल है।
इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारी को तुरंत प्रभाव से विभागों के अधीन करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, विभागों का निजीकरण रोकने, सभी विभागों में खाली पड़े प्रमोशन के पदों को भरने और सीधी भर्ती की पोस्टों पर कांट्रेक्ट कर्मचारियों को नियमित करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
बैठक में फेडरेशन के प्रधान राजेंद्र कटोच, उप प्रधान एमएम सुब्रह्मण्यम, रेखा गोरा, महासचिव हरकेश चंद्र के अलावा अमरीक सिंह, सुखविंदर सिंह सिद्धू, बिहारी लाल समेत अलग-अलग विभागों के यूनियनों के नेता भी शामिल हुए।
Trending Videos