{"_id":"69a9e55aa0657d6c9d0519b8","slug":"a-young-man-dies-after-being-run-over-by-a-pickup-in-a-road-rage-incident-at-ram-darbar-chandigarh-news-c-16-pkl1079-963300-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रामदरबार में रोड रेज में युवक पर चढ़ाई पिकअप, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रामदरबार में रोड रेज में युवक पर चढ़ाई पिकअप, माैत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार में मामूली टक्कर के बाद हुए रोड रेज ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कहासुनी के बाद पिकअप चालक ने युवक पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई यूटी एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देश, एसपी सिटी केएम प्रियंका के मार्गदर्शन और एसडीपीओ साउथ गुरजीत कौर की निगरानी में की गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने जांच कर आरोपियों को दबोच लिया।
हल्की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद
रामदरबार फेज-1 निवासी प्रियांशु पुत्र कालीचरण ने शिकायत में बताया कि 4 मार्च की सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह अपने चचेरे भाई सूरज (26) पुत्र पंछी के साथ बाजार जा रहा था। स्कूल के पास क्रॉसिंग पर गुरुद्वारे की ओर से आ रही पिकअप बोलेरो ने सूरज को हल्की टक्कर मार दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
आरोप है कि चालक और सहचालक ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सहचालक ने चालक से गाड़ी भगा ले जाने को कहा। आरोप है कि चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी आगे बढ़ाई। सूरज ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसे धक्का देकर पिकअप उसके ऊपर चढ़ा दी।
सूरज के पिता पंछी के मुताबिक, गाड़ी का टायर उसके पेट पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच अस्पताल ले जाने के कुछ ही मिनटों बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में प्रियांशु भी घायल हुआ, जिसका उपचार किया गया।
जीरकपुर और रामदरबार से दबोचे आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने पिकअप बोलेरो के चालक सुनील कुमार पुत्र शिवराम निवासी जय माता ट्रांसपोर्ट, भबत गोदाम एरिया, जीरकपुर और उसके साथी फूल सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी मकान नंबर 2096, फेज-2, रामदरबार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सुनील ड्राइवर है, जबकि फूल सिंह भी वाहन चलाने का काम करता है। दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
परिवार का आरोप, हत्या का केस दर्ज हो
मृतक सूरज की चार साल पहले शादी हुई थी। उसका डेढ़ साल का बेटा है और वह उबर गाड़ी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। पिता पंछी का आरोप है कि आरोपियों ने जानबूझकर उसके बेटे की हत्या की है। उन्होंने मामले में हत्या की धारा जोड़ने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos