फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP's ruckus against indecent remarks, protested by burning effigy of MP Kirron Kher

अभद्र टिप्पणी के खिलाफ आप का हल्लाबोल, सांसद किरण खेर का पुतला फूंककर जताया विरोध

Sat, 04 Jun 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
AAP's ruckus against indecent remarks, protested by burning effigy of MP Kirron Kher
भाजपा कार्यालय के पास प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सांसद किरण खेर द्वारा आप पार्षदों के लिए डंगर और जंगली जैसे अभद्र शब्द इस्तेमाल करने पर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग के नेतृत्व में पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सेक्टर-34 के दशहरा ग्राउंड सांसद का पुतला जलाकर विरोध जताया। इसके अलावा कार्यकर्ता सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे पुलिस ने उन्हें सेक्टर-34 के दशहरा ग्राउंड में ही रोक लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रेम गर्ग ने कहा सांसद खेर द्वारा आप पार्षदों के लिए ऐसे अभद्र शब्द इस्तेमाल करने पर उनकी मानसिक दशा पर केवल सहानुभूति जता सकता हूं। आशा करता हूं वे अपनी गलती का एहसास कर माफी मांगेंगी। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष योगेश ढींगरा ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता ने भाजपा और कांग्रेस को नकारते हुए निगम में आम आदमी पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना, लेकिन भाजपा ने प्रशासन की मिलीभगत से अपना मेयर बना लिया। यह लोकतंत्र की हत्या थी। सासंद किरण खेर का पार्षदों पर किसी भी तरह की अभद्र टिप्पणी करना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सांसद को अपनी अभद्र टिप्पणी पर माफी मांगनी चाहिए। पार्षद प्रेम लता ने कहा कि किरण खेर शहर की सांसद हैं, उन्होंने जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को लेकर जो अभद्र टिप्पणी की है, वह शर्मनाक है। उन्हें कम से कम अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए था। प्रेम गर्ग ने भाजपा प्रधान अरुण सूद को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि किरण खेर जब ये अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहीं थीं उस वक्त उनके साथ बैठे हुए सूद उन्हें रोकने की बजाए मुस्कराकर समर्थन कर रहे थे। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद अंजू कत्याल, पूनम, नेहा, जसविंदर कौर, मुनव्वर, कुलदीप कुमार, दमनप्रीत, लखबीर सिंह बिल्लू सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed