सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Applications for the reel making and photography competition at PU can be submitted until the 10th.

Chandigarh News: पीयू में रील मेकिंग और फोटो प्रतियोगिता के लिए 10 तक कर सकते हैं आवेदन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Applications for the reel making and photography competition at PU can be submitted until the 10th.
विज्ञापन
पीयू में रील मेकिंग और फोटो प्रतियोगिता के लिए 10 तक कर सकते हैं आवेदन
Trending Videos

- अपने समय की रील या फोटो भी एंट्री के लिए भेज सकते हैं विदेशों में रह रहे एलुमनी



फोटो सहित
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने रील मेकिंग प्रतियोगिता और फोटो प्रतियोगिता के लिए एंट्रीज जमा करने की अंतिम तारीख 10 फरवरी बढ़ा दी है। यह प्रतियोगिता पंजाब विश्वविद्यालय में जीवन विषय पर आयोजित की जा रही है। विद्यार्थी 10 को दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह निर्णय प्रतिभागियों की ओर से की गई रिक्वेस्ट के जवाब में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से पीयू की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जीवंतता को प्रदर्शित करना है। प्रतियोगिता में विद्यार्थी, पूर्व विद्यार्थी, कर्मचारी और आम जनता भाग ले सकते हैं। खास बात यह है कि विदेशों में रहने वाले एलुमनी अपने समय या पीयू दौरे की रील भी एंट्री के लिए भेज सकते हैं। आयु की कोई सीमा नहीं है। रील मेकिंग प्रतियोगिता में पहले स्थान के लिए 10 हजार, दूसरे स्थान के लिए 7 हजार और 1-1 हजार रुपये के पांच सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। फोटो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए 5 हजार, दूसरे स्थान के लिए 3 हजार और 1-1 हजार रुपये के पांच सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।


प्रतिभागियों को गूगल पंजीकरण फॉर्म के सभी अनुभागों को अनिवार्य रूप से भरना होगा, जिसका लिंक पीयू के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट पर उपलब्ध है। फोटोग्राफी केटेगरी के लिए, अंतिम योग्यता के लिए 12x 18 इंच आकार में मुद्रित हार्ड कॉपी जमा करना अनिवार्य है और इसे 10 फरवरी तक दोपहर 3 बजे तक डीपीआर कार्यालय ग्राउंड फ्लोर कमरा संख्या 29 प्रशासनिक ब्लॉक में जमा करना होगा। तस्वीरों की सॉफ्ट कॉपी जेपीईजी प्रारूप में न्यूनतम 1 एमबी की जमा करनी होगी, जबकि रील 9:16 वर्टिकल फार्मेट में 1080 x 1920 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ जमा करनी होगी। केवल तस्वीरें जमा करने वाले प्रतिभागी रील अनुभाग में एप्लीकेबल नहीं लिख सकते हैं और दिशानिर्देशों के अनुसार एक खाली वीडियो फाइल अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक प्रतिभागियों को सलाह दी जाती है कि वह तय समय सीमा तक अपनी एंट्रीज जमा कर दें। अधिक जानकारी के लिए वह पीयू के जनसंपर्क विभाग से संपर्क कर सकते हैं। चयनित एंट्रीज को पीयू के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed