{"_id":"6985616170ef07f31a0f08fc","slug":"chandigarh-road-safety-committee-meeting-service-lane-of-hallo-majra-zirakpur-road-will-be-widened-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ रोड सेफ्टी कमेटी बैठक: हल्लोमाजरा-जीरकपुर मार्ग की सर्विस लेन होगी चौड़ी, 31 मार्च तक पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ रोड सेफ्टी कमेटी बैठक: हल्लोमाजरा-जीरकपुर मार्ग की सर्विस लेन होगी चौड़ी, 31 मार्च तक पूरा होगा काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार
डीसी निशांत कुमार यादव ने रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते शहर में चल रही सड़क सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और ट्रैफिक व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।
रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक लेते डीसी निशांत कुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ में हल्लोमाजरा से जीरकपुर लाइट पॉइंट तक सड़क की सर्विस लेन चौड़ी की जाएगी। इससे इस मार्ग पर आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से और हादसों से राहत मिलने की उम्मीद है। इस कार्य को पूरा करने के लिए 31 मार्च तक की डेडलाइन तय की है।
डीसी निशांत कुमार यादव ने वीरवार को रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में यह आदेश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते उन्होंने शहर में चल रही सड़क सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और ट्रैफिक व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में ट्रैफिक के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) के अलावा सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ मिलकर शहर में हो रहे सड़क हादसों, उनके कारणों और रोकथाम के उपायों पर चर्चा की।
Trending Videos