{"_id":"6985ba05c3b5e6d6440bf4d5","slug":"strong-winds-and-cold-conditions-will-intensify-in-punjab-for-the-next-three-days-the-weather-will-remain-dry-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अगले 3 दिन तेज हवाएं, ठंड का असर बढ़ेगा, मौसम रहेगा शुष्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अगले 3 दिन तेज हवाएं, ठंड का असर बढ़ेगा, मौसम रहेगा शुष्क
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Fri, 06 Feb 2026 03:23 PM IST
Link Copied
पंजाब में अगले तीन दिनों तक कुछ स्थानों पर तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं के कारण ठंड का असर बना रहेगा और लोगों को ठिठुरन महसूस होगी। वीरवार को राज्य में कोहरे से राहत रही। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य के करीब बना हुआ है। फरीदकोट 4.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। बठिंडा का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई और यह भी सामान्य के आसपास रहा। रूपनगर में सर्वाधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान अमृतसर में 5.9, लुधियाना में 8.6, पटियाला में 9.3, गुरदासपुर में 5.0, होशियारपुर में 5.1, फिरोजपुर में 5.3 और एसबीएस नगर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान अमृतसर में 21.0, लुधियाना में 22.8, पटियाला में 23.2, पठानकोट में 21.9, बठिंडा में 22.6, फिरोजपुर में 22.9 और होशियारपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।