{"_id":"6985b40126b64434530b3fae","slug":"video-farmers-protest-in-moga-surround-police-station-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में किसानों ने थाना घेरा, चड़ीक रोड किया जाम, सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में किसानों ने थाना घेरा, चड़ीक रोड किया जाम, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रहा द्वारा बठिंडा डीसी कार्यालय के बाहर ‘पक्का मोर्चा’ लगाने के एलान से पहले ही प्रशासन ने पंजाब के कई गांवों में किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी कर कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसी कड़ी में मोगा में भी किसान नेता लखविंदर सिंह लखा को शुक्रवार सुबह चड़ीक पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बंद कर दिया। इस कार्रवाई के विरोध में किसानों ने सुबह से ही थाने का घेराव कर चड़ीक रोड जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि जब तक उनके नेताओं को रिहा नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। किसान नेताओं ने बताया कि यह संघर्ष बलदेव सिंह चाऊके और सगनदीप सिंह जिऊद की रिहाई को लेकर भी जारी है, जो पिछले करीब 9 महीनों से बठिंडा जेल में बंद हैं। उनका आरोप है कि दोनों नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जेल में रहते हुए सगनदीप सिंह की माता का निधन हो गया था और भारी विरोध के बाद ही उन्हें अंतिम संस्कार के लिए पैरोल दी गई थी। किसानों का कहना है कि जब तक सभी नेताओं की रिहाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।