फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP intensifies attacks on Aam Aadmi Party and change its strategy

भाजपा ने बदली रणनीति: अब कांग्रेस से ज्यादा आप पर हमले, स्टार प्रचारकों ने भी केजरीवाल और दिल्ली मॉडल को कोसा

Wed, 22 Dec 2021 04:04 PM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Dec 2021 04:04 PM IST
सार

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल पहले दिल्ली के डंपिंग ग्राउंड को हटाएं। दिल्ली में मुफ्त पानी, सड़कें, महिलाओं की सुरक्षा जैसे वादों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली का झूठा मॉडल लोगों के सामने पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
BJP intensifies attacks on Aam Aadmi Party and change its strategy
मनोज तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/manoj tiwari

विस्तार

नगर निगम चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव कर आम आदमी पार्टी पर हमले तेज कर दिए हैं। सांसद किरण खेर समेत स्थानीय भाजपा नेता कांग्रेस से ज्यादा आम आदमी पार्टी के नेताओं को निशाना बना रहे हैं। केंद्रीय नेता भी आप को ही कोसते नजर आ रहे हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) पहली बार चंडीगढ़ निगम निगम चुनाव में उतरी है। 

विज्ञापन


आप उम्मीदवारों का प्रचार करने के लिए दिल्ली के कई विधायक व मंत्री पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने भी बीते दिनों एक रैली की। आप को चंडीगढ़ में नई सियासी जमीन नजर आ रही है। नगर निगम चुनाव में अब तक शहर में मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच होता था लेकिन इस बार त्रिकोणीय होने के आसार हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के नेता भी वास्तविक स्थिति से वाकिफ हैं, इसलिए जो भाजपा नेता पहले सिर्फ कांग्रेस पर हमला बोलते थे, प्रचार के आखिरी दिनों में आप पर हमलावर हो गए हैं। उधर, आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक रखी है। आप नेता दिल्ली मॉडल को चंडीगढ़ में लागू करने की बात कर रहे हैं, जबकि भाजपा नेताओं का कहना है कि दिल्ली को चंडीगढ़ मॉडल की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद खेर ने दिल्ली मॉडल को बताया खटारा
सांसद किरण खेर अपनी बीमारी की वजह से मुंबई में हैं। चुनाव में भी वह चंडीगढ़ नहीं पहुंचेंगी, हालांकि वर्चुअल माध्यम से वह भाजपा की जनसभाओं में शामिल हुई हैं। सांसद खेर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और आम आदमी पार्टी पर लगातार हमलावर हैं। केजरीवाल की रैली के बाद खेर ने तीन पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने दिल्ली मॉडल की चंडीगढ़ मॉडल से तुलना करते हुए आप पर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली मॉडल को खटारा मॉडल करार दिया है। चुनाव के एलान के बाद खेर ने कांग्रेस से कोरोना के दौरान गायब रहने पर सवाल पूछे लेकिन हाल के दिनों में वह सिर्फ केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही हैं।


केजरीवाल के सवालों का जवाब देने के लिए मनोज तिवारी को बुलाया
केजरीवाल ने बीते रविवार को रैली की तो उन्होंने दिल्ली के कामों को गिनाया। केजरीवाल ने चंडीगढ़ वासियों से मुफ्त पानी, डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड से निजात दिलाने, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई, महिलाओं की सुरक्षा जैसे तमाम वादे किए। केजरीवाल के दावों पर जवाब देने के लिए अगले ही दिन सोमवार को भाजपा ने दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को चंडीगढ़ बुला लिया। तिवारी ने एक दिन में आठ जनसभाएं और एक प्रेसवार्ता की। उन्होंने हर जगह केजरीवाल को विजनलेस और विभागलेस सीएम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed