{"_id":"624ee066539fbf5071344ca3","slug":"bridge-will-be-built-in-makoda-and-keedi-pattan-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर: मकोड़ा और कीड़ी पत्तन में बनेगा पुल, 190 करोड़ रुपये की आएगी लागत, पूरी होगी लोगों की दशकों पुरानी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर: मकोड़ा और कीड़ी पत्तन में बनेगा पुल, 190 करोड़ रुपये की आएगी लागत, पूरी होगी लोगों की दशकों पुरानी मांग
Thu, 07 Apr 2022 06:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 07 Apr 2022 06:35 PM IST
सार
सनी देओल के पीए पंकज ने बताया कि अब एक बार फिर से सनी देओल ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने पुल निर्माण न होने से होने वाली परेशानी से उनको रूबरू करवाया।
विज्ञापन
नितिन गडकरी और सनी देओल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकोड़ा पत्तन और कीड़ी पत्तन में पुल निर्माण की मांग जल्द पूरी होने की उम्मीद है। मकोड़ा पत्तन पर पुल निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये और कीड़ी पत्तन पर पुल निर्माण के लिए 90 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। इन दोनों पुलों के निर्माण से जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पुल की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने कई बार चुनावों का बहिष्कार किया और अब उनकी मांग पूरी होती नजर आ रही है। उम्मीद है कि जल्द पुल बनाकर लोगों को सौंप दिया जाएगा। अब इस मामले में राज्य सरकार ने पुल निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। गुरदासपुर के सांसद सनी देओल के पीए पंकज ने बताया कि मकोड़ा पत्तन पर पुल निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये और कीड़ी पत्तन पर पुल निर्माण के लिए 90 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी। सभी काम राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत कर लिए गए थे लेकिन (प्रबंधकीय अनुमोदन) प्रबंधन द्वारा राजनीतिक उद्देश्यों के तहत मंजूरी नहीं दी गई।
विज्ञापन
सनी देओल के पीए पंकज ने बताया कि अब एक बार फिर से सनी देओल ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने पुल निर्माण न होने से होने वाली परेशानी से उनको रूबरू करवाया। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार का कोई सहयोग नहीं मिल रहा। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य सरकार को तलब किया और यह निर्माण कार्य न से जुड़ा स्पष्टीकरण मांगा। उसके बाद पंजाब सरकार की तरफ से प्रबंधन की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन