फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh MC Elections 2021: Chandigarh Municipal Corporation Elections Today, Chandigarh MC Elections Result

आज चुना जाएगा चंडीगढ़ का मेयर, सुबह 11 बजे मतदान, दो बजे तक आएंगे नतीजे

Fri, 08 Jan 2021 01:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jan 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh MC Elections 2021: Chandigarh Municipal Corporation Elections Today, Chandigarh MC Elections Result
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

चंडीगढ़वासियों को शुक्रवार को नया मेयर मिल जाएगा। सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद मतगणना होगी और दोपहर बाद दो बजे तक नतीजा आ जाएगा। मतगणना हॉल में मोबाइल, कैमरा, पेन, हथियार या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की पाबंदी है। अभी भाजपा के पास 20 पार्षद व एक सांसद का वोट है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के पांच व एक अकाली दल का पार्षद है। भाजपा सांसद किरण खेर मुंबई में अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं पार्षद हीरा नेगी कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे में भाजपा के ये दो वोट कम हो सकते हैं। अकाली पार्षद ने चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया है। इसके अलावा कांग्रेस इस समय सिर्फ भाजपा में बगावत की ओर देख रही है। कांग्रेस जीते भले ही ना लेकिन भाजपा में आपसी कलह का फायदा उठाना चाहती है। मतदान के दौरान डीसी मंदीप सिंह बराड़, चुनाव अधिकारी अजय दत्ता और सेक्रेटरी अनिल गर्ग रहेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस पार्षद आश्वस्त, छिटकेंगे भाजपा के वोट  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने एक दिन पहले ही पार्षदों की परेड करवाकर एकजुटता का संदेश दिया है। साथ ही दावा किया है कि पूरे वोट भाजपा के पक्ष में आएंगे लेकिन कांग्रेस के पार्षद अभी भी आश्वस्त हैं कि भाजपा में कलह है। भाजपा के वोट जरूर छिटकेंगे, जिसका फायदा कांग्रेस को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल हुआ था बवाल, बबला ने उठाया था सवाल 

पिछले साल मेयर चुनाव के दौरान मोबाइल साथ में रखने को लेकर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों में बहस हो गई थी। कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह का बबला ने कहा था कि अगर किसी पार्षद के पास मोबाइल मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिस पर सांसद किरण खेर ने कहा था कि कांग्रेस के लोग मोबाइल का मामला उठाकर भाजपा के वोट अपनी ओर खींचना चाहते हैं, जबकि वह अपने पार्षदों की संख्या बढ़ाएं तो अच्छा है। इस बार कांग्रेस ने पहले ही सेक्रेटरी को पत्र लिखकर इन चीजों को अंदर लाने के लिए मना कर दिया है। 

यह है मतों का समीकरण

  • कुल पार्षद : 26
  • सांसद का वोट : 1
  • भाजपा : 20 पार्षद
  • कांग्रेस : 5 पार्षद
  • अकाली दल : 1 पार्षद
  • जीत के लिए चाहिए वोट : 13

पार्टी पूरी तरह एकजुट है। भाजपा के पक्ष में 19 वोट तय हैं। हीरा नेगी स्वस्थ रहीं तो पूरे 20 वोट होंगे। अस्वस्थता के कारण सांसद वोट नहीं डाल सकेंगी।  - रविकांत शर्मा, पार्षद व भाजपा मेयर उम्मीदवार।

 

हमने पत्र लिखकर पहले ही मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर ले जाने की अपील की है। भाजपाई वोट सुनिश्चित करने के लिए इस बार भी फोटो खींचने की रणनीति अपनाने वाले थे। हम चुनाव के लिए तैयार हैं। - देवेंद्र सिंह बबला, पार्षद व कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार।


स्क्रीनिंग के बाद ही मतदान कक्ष में पार्षदों को मिलेगा प्रवेश
मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव के लिए पहली बार पार्षदों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी। इस दौरान किसी का भी तापमान ज्यादा मिला तो उससे बाहर ही वोट डलवाकर वापस भेज दिया जाएगा। इस दौरान कर्मचारी पीपीई किट में तैनात रहेंगे। चुनाव अधिकारी अजय दत्ता ने बताया कि कोई पार्षद कोरोना संक्रमित होता है और वोट डालना चाहता है उसके लिए अलग से बॉक्स बाहर ले जाया जाएगा, जिसमें वह अपना वोट डाल देगा।

अधिकारी भी दस्ताने पहने रहेंगे। गिनती के दौरान वोटर की पर्ची देखकर पूरी तरह से हाथ सैनिटाइज किए जाएंगे। इसके अलावा बैलेट पेपर के पास सैनिटाइजर रखा जाएगा। प्रत्येक पार्षद वोट डालने से पहले सैनिटाइजर का उपयोग करने के बाद ही वोट डालेगा। इस पूरी प्रक्रिया में ध्यान रखा जाएगा किसी प्रकार की कोई चूक न हो। सुबह 11 बजे से मतदान शुरू होकर एक से दो घंटे में खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed