फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh More than 60 cattle found dead in cowshed

Chandigarh: गोशाला में मृत मिले 60 से अधिक गाय-बछड़े, सनातन टास्क फोर्स की टीम के देर रात निरीक्षण में खुलासा

Wed, 14 Jan 2026 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 10:46 AM IST
सार

सनातन टास्क फोर्स को गोशाला में गौवंश के साथ हो रही लापरवाही और दुर्दशा की सूचना मिली थी। इसके बाद संगठन के 25 सदस्यों की टीम मंगलवार रात करीब 10:40 बजे गौशाला पहुंची और निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Chandigarh More than 60 cattle found dead in cowshed
जानकारी देते सनातन टास्क फोर्स के सदस्य - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के मक्खन माजरा स्थित गोशाला में मंगलवार देर रात किए गए निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सनातन टास्क फोर्स (एसटी एफ) की टीम ने शिकायत में आरोप लगाया है कि गोशाला परिसर में 60 से अधिक गायें और बछड़े मृत अवस्था में मिले, जबकि जीवित पशुओं की हालत भी बेहद बदतर थी। 
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार सनातन टास्क फोर्स को गोशाला में गोवंश के साथ हो रही लापरवाही और दुर्दशा की सूचना मिली थी। इसके बाद संगठन के 25 सदस्यों की टीम मंगलवार रात करीब 10:40 बजे गोशाला पहुंची और निरीक्षण किया।
विज्ञापन


टीम का कहना है कि निरीक्षण के दौरान 40 से 50 गायें और 15 से 20 बछड़े मृत मिले। इसके अलावा कुछ गायें जीवित पाई गईं, लेकिन उनकी हालत इतनी खराब थी कि वे खड़ी होने या चलने-फिरने में भी असमर्थ थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ ने आरोप लगाया कि गोशाला परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई थी। मृत पशुओं के शव खुले में पड़े थे।  टीम के अनुसार हालात ऐसे थे कि उन्हें देखकर कोई भी सिहर उठे।


टीम ने आरोप लगाया कि गोशाला के नाम पर धार्मिक आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है और गोवंश के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।

देर रात दो बजे तक थाने में मौजूद रही टीम 

निरीक्षण के बाद सनातन टास्क फोर्स की टीम रात करीब एक बजे मौलीजागरां थाना पहुंची, जहां लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी गई। शिकायत के बाद भी टीम के सदस्य रात करीब दो बजे तक थाने में मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के अन्य सदस्य भी थाने पहुंच गए और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed