फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coaching center operator swindled out of 3.40 lakh

Chandigarh News: कोचिंग सेंटर संचालक से 3.40 लाख ठगे

Sun, 09 Aug 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Coaching center operator swindled out of 3.40 lakh

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 में कोचिंग सेंटर संचालक से इंटरएक्टिव पैनल बोर्ड और कैमरे उपलब्ध कराने के नाम पर 3.40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो उपकरण उपलब्ध कराए गए और न ही पैसे लौटाए गए। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने गुरुग्राम निवासी सौरव चोपड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-23 निवासी राहुल देव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-34 में कार्यालय और कोचिंग सेंटर चलाते हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात सौरव चोपड़ा से हुई। आरोपी ने कोचिंग सेंटर के लिए इंटरएक्टिव पैनल बोर्ड और कैमरे उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस पर उन्होंने अप्रैल 2025 में आरोपी को करीब 1.40 लाख रुपये दिए। इसके बाद 16 मई 2025 को दो लाख रुपये की दूसरी राशि का भुगतान किया। इस तरह कुल 3.40 लाख रुपये आरोपी को दिए गए।
विज्ञापन

राहुल देव का आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद सौरव ने न तो सामान उपलब्ध कराया और न ही रकम वापस की। काफी इंतजार के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी गुरुग्राम की एक कंसल्टिंग कंपनी से जुड़ा है और उसके गुरुग्राम व दिल्ली के पते सामने आए हैं। पुलिस भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed