{"_id":"6a772a73a83dbd29ed0c8255","slug":"video-two-laborers-buried-in-a-15-foot-deep-pit-in-moga-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा: सीवरेज पाइप डालते समय मिट्टी धंसने से 15 फीट गहरे गड्ढे में दबे दो मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा: सीवरेज पाइप डालते समय मिट्टी धंसने से 15 फीट गहरे गड्ढे में दबे दो मजदूर
मोगा के बोहना चौक के पास मोगा-कोटकपूरा रोड पर शनिवार को सिवरेज पाइप डालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में काम कर रहे दो मजदूर अचानक मिट्टी धंसने से उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मोगा-कोटकपूरा रोड पर एक वर्कशॉप का निर्माण कार्य चल रहा था। सिवरेज पाइप डालने के लिए करीब पांच-छह मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक मिस्त्री और एक मजदूर पाइप डालने के लिए लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में उतरे थे। अचानक गड्ढे के किनारे पर पड़ी मिट्टी उनके ऊपर गिर गई, जिससे दोनों मिट्टी में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने जेसीबी और फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से दोनों मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।