फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pruning and tile-laying work has begun at the Kajheri government facility.

Chandigarh News: कजहेडी सरकारी में शुरू हुआ प्रूनिंग और टाइल्स लगाने का काम

Sun, 09 Aug 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Pruning and tile-laying work has begun at the Kajheri government facility.
चंडीगढ़। कजहेड़ी के सरकारी स्कूल की बदहाल हालत का सुधारने का काम शुरू हो गया है। शनिवार को स्कूल में रंग रोगन, प्रूनिंग, गटर के ढक्कन की मरम्मत, टाइल्स लगाने और इलेक्ट्रिक टीमें भी पहुंची। टीमों ने स्कूल को सुधारने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

5 अगस्त को बदहाल स्कूल के विरोध में स्थानीय लोगों ने भूख हड़ताल की थी। भूख हड़ताल पर बैठे शकील मोहम्मद, विजय पाल, ममता कैंथ, बलकीरत सिंह, जोगा सिंह, मोहिंदर सिंह, पोला सिंह, ओम प्रकाश, विशाल, सुरेश ने बताया था कि कजहेड़ी में लगभग 4 साल पहले स्कूल की नई बिल्डिंग बनाने को लेकर गवर्नर साहब ने उद्घाटन किया था। बिल्डिंग तो बन गई लेकिन 4 साल बाद भी नई बिल्डिंग स्कूल को सौंपी नहीं गई। जिसके कारण स्कूल 2 शिफ्टों में चल रहा है। छोटे बच्चों को दोपहर 2 बजे भीषण गर्मी स्कूल आना पड़ता है। स्कूल में 8 से 10 टीचरों की कमी है। खेलने वाले ग्राउंड की हालात बहुत खराब हैं स्कूल के सारे झूले टूटे हैं। अमर उजाला ने लगातार दो दिन खबर प्रकाशित की, जिसके बाद शनिवार को वहां काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed