सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Empowering MSMEs, boosting employment: The budget brings new hope for businesses.

एमएसएमई को ताकत, रोजगार को रफ्तार: बजट से कारोबारियों को नई उम्मीद

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Empowering MSMEs, boosting employment: The budget brings new hope for businesses.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

चंडीगढ़। केंद्रीय बजट 2026 को शहर के कारोबारियों ने भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताया है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि इस बजट में एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने, ऋण व्यवस्था को सरल बनाने और अनुपालन प्रक्रिया को सहज करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को न केवल कारोबार विस्तार का अवसर मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।
कारोबारियों का मानना है कि बजट के प्रावधानों से काम के लिए लोन लेना आसान होगा। इससे छोटे स्तर पर नए उद्यम शुरू होंगे और चंडीगढ़ जैसे व्यापारिक केंद्र में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। व्यापारियों ने कहा कि कारोबारी वर्ग अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है और यदि उसे मजबूती मिलेगी तो समग्र आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी, हालांकि योजनाओं का लाभ उनकी प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने कहा कि एमएसएमई के लिए किए गए प्रावधान व्यापारियों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। अनुपालन प्रक्रिया को सरल करने और बुनियादी ढांचे के विकास से व्यापार सुगमता बढ़ेगी और छोटे कारोबारी आगे बढ़ सकेंगे।
वहीं व्यापार मंडल के चेयरमैन चरनजीव सिंह ने बजट को व्यापार और वाणिज्य के लिए सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि ऋण तक आसान पहुंच और विकासोन्मुख नीतियों से बाजार में विश्वास बढ़ेगा।
उपाध्यक्ष दिवाकर सहूंजा ने एसएमई ग्रोथ फंड, जीएसटी सुधार और कस्टम प्रक्रिया को सरल बनाने के फैसलों को सराहनीय बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में व्यापक ट्रेडर नीति से व्यापारिक समुदाय को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed