फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First Vande metro train will run on track from May this year

मई में दौड़ेगी पहली वंदे मेट्रो ट्रेन: 70 फीसदी काम पूरा, पहला प्रोटोटाइप इसी माह के अंत तक होगा तैयार

Thu, 04 Apr 2024 09:54 AM IST
निवेदिता वर्मा महेश कुमार, संवाद, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, संवाद, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 09:54 AM IST
सार

वंदे मेट्रो ट्रेन में 16 वातानुकूलित डिब्बे होंगे। ट्रेन की अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा होगी। इस कोच में 4300 से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। 

विज्ञापन
First Vande metro train will run on track from May this year
आरसीएफ में वंदे मेट्रो ट्रेन का काम जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन मई में रेल ट्रैक पर सरपट दौड़ती दिखाई देगी। इसी माह के अंत तक पहला प्रोटोटाइप बनकर तैयार हो जाएगा। वंदे मेट्रो ट्रेन रैक में शामिल 16 कोच का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) के महाप्रबंधक(जीएम) एस. श्रीनिवास के नेतृत्व में वंदे मेट्रो ट्रेन का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है। श्रीनिवास ने ही वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का डिजाइन तैयार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया है कि पहले रैक को मई में रवाना कर दिया जाएगा। पहला प्रोटोटाइप इस महीने के अंत तक कारखाने में परीक्षण के लिए तैयार कर लिया जाएगा। 12 शेल (बाहरी ढांचा) का निर्माण किया जा चुका है, जिनकी इंटीरियर फर्नीशिंग हो रही है। 16 कोच का 70 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया है। फिर इन कोचों को रेलवे की ओर से परीक्षण के लिए रखा जाएगा। इसके बाद इन भारतीय रेल के बेड़े में सेवा के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा होगी
जीएम ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान नौ और वंदे मेट्रो ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा। वंदे मेट्रो ट्रेन को 250 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले इंटरसिटी यात्रियों की सुविधा के लिए भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। वंदे मेट्रो ट्रेन वंदे भारत की तरह ही है। यह 16 वातानुकूलित डिब्बों वाली ट्रेन होगी, जिसकी अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा होगी। यह ट्रेन इंटरसिटी यातायात के उपयोगी ट्रेन साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कोच में 280 यात्रियों को ले जाने की क्षमता
हर कोच में 280 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी। इनमें 100 बैठने और 180 खड़े होने वाले यात्री शामिल होंगे। पूरी ट्रेन में कुल 4,364 यात्री आसानी से सफर कर सकेंगे। 3 गुण 3 बेंच-टाइप सिटिंग अरेंजमेंट अधिकतम यात्रियों को आरामदायक सफर का लुत्फ उठाने में मदद करेगी। यात्री संचार को वरीयता देते हुए वंदे मेट्रो कोच इमरजेंसी स्थिति के मामले में ट्रेन चालक के साथ संवाद करने के लिए यात्री टॉक बैक सिस्टम से लैस होंगे। हर कोच में 14 सेंसर के साथ आग और धुआं का पता लगाने वाले सिस्टम उपलब्ध होगा। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए कोचों में व्हील-चेयर सुलभ शौचालय की सुविधा में मौजूद रहेगी। ट्रेन कवच प्रणाली से लैस होगी, जो टकराव को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed