सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   From sowing seeds to waste management, students learn the tricks of green living

Chandigarh News: बीज बोने से लेकर कचरा प्रबंधन तक, छात्रों ने सीखे हरित जीवन के गुर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
From sowing seeds to waste management, students learn the tricks of green living
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के गर्ल्स हॉस्टल-1 और 2 में ग्रीन हॉस्टल पहल के तहत आयोजित कार्यशाला में छात्रों, कर्मचारियों और मेस कर्मियों को पौधरोपण, पौधों की देखभाल और कचरा प्रबंधन के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।


फ्रॉम सीड टू प्लांट शीर्षक से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभागियों को बीज बोने से लेकर पौधों को विकसित करने तक की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। विश्वविद्यालय के एक्सईएन डॉ. अनिल ठाकुर ने पौधों की देखभाल और टिकाऊ बागवानी तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में इंदौर से आईं वेस्ट मैनेजमेंट विशेषज्ञ स्वाति चौहान ने घरेलू स्तर पर कचरे को कम करने और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के उपाय बताए। उन्होंने प्रतिभागियों से जीरो वेस्ट की दिशा में काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. वाईके रावल, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (महिला) प्रो. नमिता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने भाग लिया। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन हॉस्टल पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed