सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Steps dancing in heels carving out a new identity through jazz dance.

Chandigarh News: हील्स में थिरकते कदम, जैज़ डांस से बना रहे नई पहचान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Steps dancing in heels carving out a new identity through jazz dance.
विज्ञापन

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के युवा डांस ग्रुप हाउस ऑफ ब्रदर्स ने अपने अनोखे अंदाज से कला की दुनिया में अलग पहचान बनाई है। 23 से 24 वर्ष के ये युवा साढ़े तीन से चार इंच ऊंची हील्स पहनकर जैज़ डांस प्रस्तुत करते हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को हैरान कर देते हैं। सेक्टर-28 के पास शुरू हुए इस ग्रुप का उद्देश्य कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण करना था, जिसके चलते उन्होंने हील्स में जैज़ डांस को अपनी पहचान बनाया।

ग्रुप के सदस्य जतिन बताते हैं कि हील्स में डांस करना केवल कला का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और कड़ी मेहनत का प्रतीक है। संतुलन बनाए रखने और बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी सदस्य नियमित रूप से स्ट्रेचिंग, फिटनेस ट्रेनिंग और जिम में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप में मलोया के जुगल, बड़ैल के जतिन, बापूधाम के सौरभ, नितिश, बिरु सैनी और जोहनसन शामिल हैं। सभी अलग-अलग पेशों से जुड़े होने के बावजूद अपने डांस के जुनून को जिंदा रखे हुए हैं। कोई डांस टीचर है, कोई जुम्बा प्रशिक्षक, तो कोई कॉरपोरेट इवेंट्स और म्यूजिक वीडियो में परफॉर्म करता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद इन युवाओं ने अपने सपनों को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


शुरुआती दौर में उन्हें समाज और परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। हील्स पहनकर डांस करने पर कई बार ताने सुनने पड़े और लोगों ने मजाक भी उड़ाया। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। समय के साथ उनकी प्रतिभा को पहचान मिली और परिवार का नजरिया भी बदल गया। आज वही परिवार उनके सबसे बड़े समर्थक बन चुके हैं।

साल 2023 में इंडियाज गॉट टैलेंट में भाग लेने के बाद ग्रुप को व्यापक पहचान मिली। अब हाउस ऑफ ब्रदर्स का लक्ष्य अपने जैज़ डांस फॉर्म को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना और चंडीगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन करना है। उनका मानना है कि मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार का साथ किसी भी सपने को हकीकत में बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed