सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Watchmen will now mark their attendance in Sector-17.

Chandigarh News: अब सेक्टर-17 में लगेगी चौकीदारों की हाजिरी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Watchmen will now mark their attendance in Sector-17.
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-17 के चौकीदार पुलिस चौकी में अपनी हाजिरी लगाएंगे। इसके साथ ही मार्केट में नाइट पेट्रोलिंग की व्यवस्था कर दी जाएगी। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान संजीव चड्ढा के साथ सेक्टर-17 के दुकानदारों ने डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर, एसएचओ सुदेश कुमार और चौकी इंचार्ज कुलदीप के साथ बैठक की।
इस दौरान सीबीएम के प्रधान संजीव चड्ढा ने कहा कि सेक्टर-11 में हुई घटना के बाद शहर के व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी खौफ है। इसकी वजह से इस मीटिंग को बुलाया गया था। मीटिंग के दौरान तय किया गया कि सेक्टर-17 में आने वाले चौकीदारों को सुबह और शाम चौकी में हाजिरी लगानी होगी। संजीव चड्ढा ने बताया कि नाइट में जांच के लिए भी पुलिस की व्यवस्था करने की मांग की गई है। डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर ने कहा कि यदि कोई संदिग्ध दुकानदारों को दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दें जिससे कि पुलिस फटाफट जांच कर सके। इस मीटिंग में करीब तीस लोग मौजूद रहे। इस मौके पर दुकानदारों ने कहा कि जो नाके लगाए जाते हैं उनमें गंभीरता होनी जरूरी है। संजीव चड्डा ने बताया कि रात के समय सेक्टर-17 के बाजार की सुरक्षा के लिए भी पुलिस ने कहा कि गश्त को बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed