सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth arrested with 50 grams of heroin near the paddy market in Sector-39.

Chandigarh News: सेक्टर-39 में धान मंडी के पास 50 ग्राम हेरोइन समेत युवक गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 50 grams of heroin near the paddy market in Sector-39.
विज्ञापन

चंडीगढ़। यूटी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार रात सेक्टर-39 स्थित धान मंडी के पास एक युवक को 50 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से पुलिस रिमांड मिला है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर नशे की खेप के स्रोत और उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंडीगढ़ सेक्टर-56 निवासी ऋषिपाल के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार रात धान मंडी के आसपास गश्त कर रही थी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ऋषिपाल पुलिस नाके की ओर आता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों को देखकर वह अचानक मुड़ गया और वहां से भागने का प्रयास करने लगा। उसके हाव-भाव संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद होने का दावा किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और शहर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed