फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ADR Report: Details of Chief Ministers' assets revealed—find out who owns how much wealth

एडीआर रिपोर्ट: सामने आया मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा, जानें किसके पास कितनी संपदा; पहला नंबर इनका

Tue, 28 Jul 2026 11:42 AM IST
Sharukh Khan आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 28 Jul 2026 11:42 AM IST
सार

एडीआर रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नायब सैनी उत्तर भारत के दूसरे सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। पहले नंबर पर हिमाचल के सीएम हैं। सैनी पर 74 लाख की देनदारी है। उनकी वार्षिक आय 13 लाख रुपये है। देखें लिस्ट में यूपी के सीएम योगी का कौन सा नंबर है।

विज्ञापन
ADR Report: Details of Chief Ministers' assets revealed—find out who owns how much wealth
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) - फोटो : सोशल

विस्तार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा किए गए एक विस्तृत विश्लेषण में देश भर के मुख्यमंत्रियों की आय और संपत्तियों का खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर भारत के मुख्यमंत्रियों में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सबसे अधिक संपत्ति के मालिक हैं, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन


सुखविंदर सिंह सुक्खू: सबसे अमीर मुख्यमंत्री
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुल संपत्ति लगभग 7 करोड़ 81 लाख रुपये आंकी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उन पर लगभग 22 लाख रुपये की देनदारी भी है। सुक्खू एक पोस्ट-ग्रेजुएट हैं और उनकी स्वयं की वार्षिक आय करीब 17 लाख रुपये बताई गई है। वे एक कांट्रैक्टर पेंशनर के रूप में भी सूचीबद्ध हैं।
विज्ञापन


नायब सिंह सैनी: दूसरे स्थान पर
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कुल संपत्ति 5 करोड़ 80 लाख रुपये है। उन पर लगभग 74 लाख रुपये की देनदारी दर्ज की गई है। सैनी एक ग्रेजुएट हैं और उनकी स्वयं की वार्षिक आय करीब 13 लाख रुपये है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि सीएम सैनी एक स्टोन क्रशर के मालिक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: तीसरे पायदान पर
इस सूची में तीसरे स्थान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। उनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ 31 लाख रुपये है, जबकि उन पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की देनदारी है। एक ग्रेजुएट प्रोफेशनल और पेशे से अधिवक्ता, रेखा गुप्ता की स्वयं की वार्षिक आय लगभग 6 लाख रुपये है।

 

यह विश्लेषण मुख्यमंत्रियों की वित्तीय स्थिति पर प्रकाश डालता है और जनता को उनके प्रतिनिधियों की संपत्ति के बारे में जानकारी प्रदान करता है। यह रिपोर्ट एडीआर द्वारा नियमित रूप से प्रकाशित की जाती है ताकि पारदर्शिता को बढ़ावा दिया जा सके।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संपत्ति 4 करोड़ 64 लाख रुपये है। उन पर 47 लाख रुपये की देनदारी है। धामी पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी स्वयं की आय करीब 1.80 लाख रुपये है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुल संपत्ति 1 करोड़ 97 लाख रुपये है। उन पर 30 लाख रुपये की देनदारी है। वे 12वीं पास हैं और उनकी स्वयं की आय करीब 18 लाख रुपये है।

यूपी सीएम की कुल संपत्ति एक करोड़ 54 लाख रुपये
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 1 करोड़ 54 लाख रुपये है। वे ग्रेजुएट हैं और उनकी स्वयं की आय करीब 13 लाख रुपये है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की संपत्ति 1 करोड़ 46 लाख रुपये है। 

 

उन पर 46 लाख रुपये की देनदारी है। उनकी स्वयं की आय करीब 6 लाख रुपये है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री की कुल संपत्ति सबसे कम बताई गई है। उनकी संपत्ति करीब 55 लाख रुपये है और उन पर कोई देनदारी नहीं है। उनकी स्वयं की आय करीब 14 लाख रुपये है।

सुक्खू के खिलाफ चार केस, मान के खिलाफ एक
एडीआर के मुताबिक मुख्यमंत्री पर दर्ज आपराधिक मामलों में सबसे ज्यादा मामले हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर के खिलाफ दर्ज हैं। उनके खिलाफ चार केस दर्ज हैं और चारों ही लंबित हैं। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed