{"_id":"6a84bce4d903850c9106bf6c","slug":"he-enters-the-house-posing-as-a-cook-drugs-the-family-and-makes-off-with-cash-and-jewelry-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1100013-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: घर में कुक बनकर घुसता है, परिवार को नशीला पदार्थ देकर उड़ाता है नकदी-जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: घर में कुक बनकर घुसता है, परिवार को नशीला पदार्थ देकर उड़ाता है नकदी-जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़-मोहाली में घरेलू नौकर बनकर परिवारों को निशाना बनाने वाले गिरोह को लेकर लोगों को सतर्क किया गया है। गिरोह का मुख्य आरोपी नेपाल का रहने वाला है, जबकि उसका एक साथी गुजरात का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी कभी अकेले तो कभी महिला के साथ घर में काम मांगने पहुंचता है।
आरोपी संपर्कों के माध्यम से घरों में रसोइये की नौकरी हासिल करता है। आरोप है कि काम करने के बाद वह परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर देता और घर से नकदी व आभूषण लेकर फरार हो जाता था।
अब तक गिरोह से जुड़ी तीन वारदातें सामने आई हैं। नवंबर 2025 में सेक्टर-88, मोहाली, मार्च 2026 में गिल्को, खरड़ और अगस्त 2026 में सेक्टर-28, चंडीगढ़ में इसी तरह की घटनाएं सामने आईं। बताया गया कि आरोपी किसी घरेलू कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के बजाय परिचितों और संपर्कों के माध्यम से घरों तक पहुंचता था।
विज्ञापन
लोगों से अपील की गई है कि घरेलू सहायकों या रसोइयों को रखने से पहले पहचान और पते के दस्तावेजों की जांच कर पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं। कीमती सामान की जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने की अपील की गई है।