सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High-Power Blast at Panchkula TBRL Range: Residents Instructed to Stay Indoors; Police Order Shops Closed

पंचकूला TBRL रेंज में हाई पावर ब्लास्ट: लोगों को घरों में रहने के निर्देश, पुलिस ने बंद करवाईं दुकानें

माई सिटी रिपोर्टर, रामगढ़ Published by: Naveen Updated Sun, 31 May 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

डीआरडीओ की महत्वपूर्ण इकाई टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला (टीबीआरएल) में होने वाले बम परीक्षण के मद्देनजर पंचकूला में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सुरक्षा कारणों और किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने टीबीआरएल रेंज के समीप स्थित गांव बिल्ला के बाजार को एहतियातन बंद करवा दिया है। 

High-Power Blast at Panchkula TBRL Range: Residents Instructed to Stay Indoors; Police Order Shops Closed
उच्च क्षमता वाले बमों का परीक्षण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (टीबीआरएल) की रामगढ़ स्थित टेस्ट रेंज में रविवार को उच्च क्षमता वाले बमों का परीक्षण शुरू हो चुका है। परीक्षण के दौरान सुरक्षा को देखते हुए पंचकूला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने भानु और बिल्ला गांव के निवासियों को रविवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक घरों के भीतर रहने के निर्देश दिए हैं। पहला धमाका 11 बजकर 20 मिनट पर हुआ और उसके बाद 11 बजकर 24 मिनट पर दूसरा धमाका हुआ।

Trending Videos




रामगढ़ टीबीआरएल में बम परीक्षण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस ने बंद करवाईं दुकानें
रामगढ़ स्थित टीबीआरएल रेंज में होने वाले बम परीक्षण को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क नजर आईं। सुरक्षा के मद्देनज़र गांव बिल्लाभानु मार्केट में पुलिसकर्मियों ने दुकानों को बंद करवाया तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस की टीमें इलाके में जगह-जगह गश्त करती दिखाई दीं। प्रशासन द्वारा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सहयोग बनाए रखने और जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed