फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hundreds of people came to surround Kirron Kher's house demanding house, police stopped

घर की मांग को लेकर किरण खेर का घर घेरने पहुंचे सैंकड़ों लोग, पुलिस ने रोका

Tue, 10 May 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of people came to surround Kirron Kher's house demanding house, police stopped
चंडीगढ़। कॉलोनी नंबर-4 को तोड़ने के बाद कई परिवार बेघर हो गए हैं। इनमें से कई परिवारों के नाम प्रशासन की सूची में हैं लेकिन उन्हें मलोया में मकान आवंटित नहीं किया गया। इन परिवारों के सैकड़ों लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया और सांसद किरण खेर का आवास घेरने के लिए कूच किया लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को सेक्टर-18/19 की लाइटों के पास रोक लिया।
विज्ञापन

बेघर लोगों ने प्रशासन ने खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांसद से मिलने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को सांसद किरण खेर के पीए से मिलवाया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजिंदर ने कहा कि उन्होंने सांसद खेर से मिलने की मांग की लेकिन उन्हें कहा गया कि उनकी तबीयत खराब है इसलिए वह नहीं मिल सकतीं। हालांकि उनके पीए को मांगपत्र सौंप दिया। राजिंदर ने बताया कि सांसद किरण खेर ने मंगलवार को मिलने का समय दिया है। इस दौरान वह लोगों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराएंगे। साथ ही जो लोग बाकी रह गए हैं, उन्हें मकान दिलाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में देशराज सनावर, कर्नल रणदेव, संजय भारद्वाज, सरिता शर्मा, मीनू समेत सैकड़ों लोग शामिल थे। बताया कि प्रशासन की सूची के अलावा अभी कई ऐसे परिवार हैं, जिनके पास वर्ष 2006 का बायोमेट्रिक सर्वे मौजूद है, लेकिन प्रशासन की सूची में उनका नाम नहीं है। मांग की गई कि जल्द से जल्द बाकी बचे लोगों को मकान दिया जाए। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता कालोनी का नोटिस पीरियड पूरा
यूटी प्रशासन ने अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में प्रशासन ने तीन मई को सेक्टर-25 की जनता कॉलोनी में एक पब्लिक नोटिस लगाया था, जिसमें सभी लोगों को सात दिन के अंदर कालोनी खाली करने के आदेश दिए गए थे। सोमवार को नोटिस पीरियड का समय पूरा हो गया इसलिए लोग मकान टूटने और अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं। इसी डर की वजह से कॉलोनी के 60 फीसदी लोग खुद ही घर छोड़ कर जा चुके हैं। इसके अलावा संजय कॉलोनी को गिराने के लिए भी प्रशासन ने नोटिस दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed