फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   inld supremo om parkash chautala in panchkula

‘मैं एक कैदी हूं, मीडिया से बात नहीं कर सकता’

Fri, 19 Feb 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 19 Feb 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
inld supremo om parkash chautala in panchkula

मीडिया ने इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला से बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि ‘मैं कैदी हूं, बात नहीं कर सकता।’ वे वीरवार को पंचकूला पहुंचे। उनके पहुंचते ही लोगों ने स्वागत किया। मीडिया ने इनेलो प्रमुख से बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि ‘मैं कैदी हूं, बात नहीं कर सकता।’

विज्ञापन


चौटाला ने ग्राम पंचायत, ब्लॉक समितियों एवं जिला परिषद में जीते उम्मीदवारों को बधाई दी। इस जीत का श्रेय चौटाला ने जिला प्रधान प्रदीप चौधरी एवं पंचकूला से चुनाव लड़ चुके अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल को देते हुए लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ताओं ने चौटाला को मौजूदा परिस्थितियों से अवगत करवाया और कहा कि भाजपा के शासन से हर कोई दुखी है। इनेलो के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने इनेलो सुप्रीमों को बताया कि आज कोई भी वर्ग किसान, व्यापारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत कर्मचारी दुखी है। कार्यकर्ताओं ने चौटाला को गुलाब के फूल भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला शहरी प्रधान एसपी अरोड़ा, पूर्व विधायक केएल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक शेरवाल, प्रवीण आत्रेय, जिला संगठन सचिव उमेद सिंह ढुल्ल, देसराज पोसवाल, विजेंद्र सिंह कामी, मनोज शर्मा, यज्ञदत्त मलिक, जितेंद्र सोनी, जितेंद्र सैनी, पद्म सिंह राणा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed