{"_id":"5f6102c88ebc3e6df25cbf50","slug":"kiran-kher-election-public-service-sushmita-dev-chandigarh-news-pkl3879940120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा से चुनकर नहीं आईं किरण खेरः सुष्मिता देव, कहा- मोदी के सांप्रदायिक बातों के सहारे चुनकर आई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा से चुनकर नहीं आईं किरण खेरः सुष्मिता देव, कहा- मोदी के सांप्रदायिक बातों के सहारे चुनकर आई है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। जनसेवा से चुनकर नहीं आई हैं किरण खेर। वे तो प्रधानमंत्री मोदी के सांप्रदायिक बातों के सहारे चुनाव जीती हैं। किरण खेर में जनसेवा की भावना नहीं है। यदि उनमें जनसेवा की भावना होती तो कोरोना के कठिन काल में वे घर में बंद होकर नहीं रहतीं। घर से बाहर निकलतीं और लोगों की सेवा में जुटतीं। ये बातें मंलवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहीं।
वह महिला कांग्रेस के 38वें स्थापना दिवस पर चंडीगढ़ के कांग्रेस भवन में मुख्यातिथि के रूप में आई थीं। उन्होंने कहा कि बड़े अफसोस की बात है जो शहर देश में खूबसूरती के लिए जाना जाता है और कांग्रेस के कार्यकाल में एक नंबर पर होता था, आज 16वें स्थान पर है। किरण खेर पर उन्होंने आरोप लगाया है कि राजनीति में लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है पर सांसद कहां हैं, यह किसी शहरवासी को खबर नहीं। इस मौके पर सुष्मिता देव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को पार्टी की अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर बधाई दी। अब हर बूथ पर पांच महिलाएं होंगी। वे घर-घर जाकर लोगों को पार्टी के बारे में जानकारी देंगी। इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि आज कांग्रेस की महिलाएं नगर निगम में जनता की आवाज बनी हुई हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस महिला अध्यक्ष दीपा दुबे ने स्थापना दिवस पर सभी महिला कांग्रेस के नेताओं एवं स्थानीय कांग्रेस के नेताओं का धन्यवाद किया।
कांग्रेस ने राजनीति में महिलाओं को हमेशा आगे बढ़ाया : बंसल
कांग्रेस पार्टी के इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन और सीडबल्यूसी के सदस्य पवन कुमार बंसल ने कहा कि राजनीति में कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते कहा कि उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जितना काम किया, आज तक किसी ने नहीं किया। आज महिलाएं अंतरिक्ष में पहुंच गई हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बनीं, पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल बनीं, पहली महिला लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार बनीं और आज कांग्रेस की अध्यक्ष भी सोनिया गांधी हैं। बंसल ने कहा कि आज देश बुरी आर्थिक संकट से जूझ रहा है और कांग्रेस लोगों की आवाज बनकर आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन
गरीब बच्चों को स्मार्टफोन दिए
महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस ने गरीब बच्चों को स्मार्टफोन दिए ताकि वे आज के दौर में ऑनलाइन शिक्षा में अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रख सकें। इस मौके पर मधु बंसल, कांग्रेस महिला की प्रभारी नीतू वर्मा सोइन, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता नंदिता हुडा, सविता शेखावत, परमिंदर कौर, ममता दत्ती, सुधा भारद्वाज सहित चंडीगढ़ की महिला पार्षद शीला फूल सिंह, गुरबख्श रावत, रविंदर कौर गुजराल तथा स्थानीय कांग्रेस के नेता, चंडीगढ़ युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल और महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
गलत हुआ तो अदालत जाएं कंगना : सुष्मिता देव
कंगना पर एक प्रश्न के उत्तर में सुष्मिता देव ने कहा कि कंगना को लगता है कि उनके साथ गलत हुआ है तो वह अदालत में जाएं। कंगना अपने दिल और दिमाग से कुछ नहीं बोल रही है। इस सब में साहब का हाथ है। आप सभी को साहब का कोड नेम पता है कि कौन है साहब।
माता-पिता नहीं.. जनता चुनाव जिताती है
सुष्मिता देव से जब यह पूछा गया कि कांग्रेस को एक ही परिवार चला रहा है तो उन्होंने कहा कि नेता को जनता चुनकर भेजती है। माता-पिता चुनाव नहीं जिताते। यह सब जनता को तय करना है।