फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sahadev Salaria again in controversy, Medical college nursing staff accused him for scuffle

किरण खेर के करीबी सहदेव सलारिया फिर विवादों में, नर्सिंग स्टाफ से हाथापाई का आरोप

Fri, 13 Nov 2020 02:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 13 Nov 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Sahadev Salaria again in controversy, Medical college nursing staff accused him for scuffle
सांसद किरण खेर के साथ सहदेव सलारिया (नीली जैकेट में )। -फाइल फोटो

सांसद किरण खेर के करीबी सहदेव सलारिया एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उन पर जीएमसीएच-32 के नर्सिंग स्टाफ से हाथापाई का आरोप लगा है। आरोप के मुताबिक, नर्सिंग स्टाफ हेमंत की सलारिया के साथ बहस हुई। उसके बाद सहदेव सलारिया ने हेमंत पर हाथ उठाने की कोशिश की लेकिन बीच में नर्सिंग इंचार्ज आ गए। करीब तीन घंटे तक चले विवाद के बाद मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन ने सलारिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि सलारिया ने अमर उजाला से बातचीत में कहा है कि उनकी किसी से हाथापाई नहीं हुई है। 

विज्ञापन


सांसद किरण खेर की तबीयत खराब है। लोग बेवजह इस बात को तूल दे रहे हैं। इस पूरे मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। दरअसल, किरण खेर जीएमसीएच-32 में भर्ती हैं। उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। उनकी देखरेख के लिए गुरुवार को सलारिया हॉस्पिटल में थे।
विज्ञापन


जीएमसीएच-32 वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डबकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार रात सांसद किरण खेर की सर्जरी के बाद उन्हें ओटी से प्राइवेट रूम नंबर 7103 में शिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिफ्टिंग के बाद स्टाफ नर्स हेमंत ने रूम में मौजूद कमल नाम की महिला को दवाओं के बारे में बताया। कमल ने कहा कि वह दवाइयां बाहर से मंगा लेंगी। उसके बाद वह कमरे से बाहर आ गया। आरोप के मुताबिक, थोड़ी देर बाद सहदेव सलारिया बाहर काउंटर पर आए और हेमंत के कंधे पर हाथ रखकर उसे बाहर निकलने को कहा। 

हेमंत ने कहा कि जो भी कहना है यहीं कहिए। इस पर सहदेव ने उसे खींचकर काउंटर से बाहर निकाल दिया और बहस शुरू हो गई। एसोसिएशन का आरोप है कि सहदेव ने दो से तीन बार हेमंत पर हाथ उठाने की कोशिश की लेकिन बीच में नर्सिंग इंचार्ज संजना आ गईं। इस दौरान संजना को धक्का भी लगा। सांसद के रूम के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड सहदेव को पकड़कर अंदर ले गए।

एसोसिएशन गुस्से में, कार्रवाई की मांग
सूचना मिलने के बाद नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और इसकी लिखित शिकायत अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि गुप्ता से बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। अब आगे क्या करना है शुक्रवार सुबह बैठक करके एसोसिएशन के पदाधिकारी इसका निर्णय लेंगे। फिलहाल हंगामे के बाद हेमंत की ड्यूटी किरण खेर के रूम से हटाकर दूसरी जगह लगा दी गई है। 

सलारिया का विवादों से है पुराना नाता 
सांसद किरण खेर के करीबी और उनके राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया का विवादों से पुराना नाता रहा है। 20 नवंबर 2018 को एफबार में उन्होंने बर्थडे पार्टी रखी थी। इस पार्टी में गोलियां चल गई थीं, जिसमें कुछ युवक घायल भी हुए थे। इस केस में सहदेव सलारिया का भी नाम आया था। मामले में एफबार के मालिक गुणकरण को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल यह केस अभी भी चल रहा है।

चंडीगढ़ भाजपा में हस्तक्षेप करने को लेकर भी हुआ था विवाद  
वर्ष 2018 में ही सहदेव सलारिया ने पार्टी के पदाधिकारियों को बगैर सूचना दिए सेक्टर-56 स्थित रामलीला ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में चेतन मुंजाल, राजेश पासवान और संदीप मलिक को पार्टी में शामिल कराया था। यही राजेश पासवान और चेतन मुंजाल जन्मदिन की पार्टी में मौजूद थे। बता दें कि एफबार में चेतन पर गोली चलाने का आरोप है। इसको लेकर तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री ने सलारिया को हिदायत भी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed