{"_id":"5cdd6107bdec22074e012dd8","slug":"lok-sabha-elections-2019-hema-malini-s-road-show-in-manasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरसिमरत कौर बादल के प्रचार में पहुंचीं हेमा मालिनी, मानसा में ड्रीम गर्ल का रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसिमरत कौर बादल के प्रचार में पहुंचीं हेमा मालिनी, मानसा में ड्रीम गर्ल का रोड शो
Thu, 16 May 2019 06:58 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 May 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी का रोड शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को मानसा में रोड किया। पहली बार मानसा में फिल्म स्टार आने पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। रोड शो पेट्रोल पंप से लेकर बस स्टैंड चौक से होते हुए सिनेमा रोड, गोशाला रोड, जवाहरके रोड, गुरुद्वारा चौक से गुजरा। रोड शो के आगे भारतीय युवा मंडल के नौजवान बाइक का काफिला लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि आज देश में मोदी सरकार की हवा चल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनने पर इस क्षेत्र में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर अभिनेत्री हेमा मालिनी अपने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंची, जहां घंटों उनका इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
इस मौके पर शहरी अध्यक्ष प्रेम अरोड़ा, हलका इंचार्ज जगदीप सिंह नकई, मनीष बब्बी दानेवालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश गोयल, एडवोकेट सूरज छाबड़ा, संजीव गोयल, गुरप्रीत झब्बर, रिपजीत सिंह बराड़, गोल्डी गांधी, गुरप्रीत सिंह चहल, रघुवीर सिंह, मलकीत सिंह भपला और तरसेम मिढ्ढ़ा समेत बड़ी संख्या में अकाली-भाजपा नेता हाजिर थे।
विज्ञापन