फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manish Tewari seeks intervention of Home Ministry on Chandigarh power crisis

चंडीगढ़ में बत्ती गुल: मनीष तिवारी बोले- प्रशासन फेल, गृह मंत्रालय करे हस्तक्षेप, किरण खेर पर भड़के लोग

Wed, 23 Feb 2022 03:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Feb 2022 03:25 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर को लोगों ने खूब कोसा। कहा कि शहर में लोग पूरे दिन परेशान होते रहे लेकिन सांसद किरण खेर की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया।

विज्ञापन
Manish Tewari seeks intervention of Home Ministry on Chandigarh power crisis
चंडीगढ़ में बिजली संकट - फोटो : फाइल

विस्तार

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से 36 घंटे से शहर के कई इलाकों में बिजली-पानी नहीं है। अब पंजाब के आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप करने की अपील की है। तिवारी के अलावा बिंदु दारा सिंह व अन्य कई लोगों ने भी चंडीगढ़ के बिजली संकट को लेकर ट्वीट किया है। बुधवार को चंडीगढ़ ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन


मनीष तिवारी ने ट्विटर पर अमित शाह को टैग कर लिखा है कि चंडीगढ़ में पिछले 36 घंटे से बिजली नहीं है। अराजकता फैली हुई है। सभी आवश्यक सेवाएं ठप हैं। चंडीगढ़ प्रशासन स्थिति से निपटने में बुरी तरह विफल रहा है। चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है, इसलिए मंत्रालय को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन


बिंदु दारा सिंह ने लिखा कि चंडीगढ़ में बिजली नहीं है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने लोगों का भरोसा गंवा दिया है। आगे लिखा कि उम्मीद है कि इस हरकत की वजह से कहीं वो अपनी नौकरी न गंवा दें। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर के कई पत्रकारों ने भी बिजली समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर आवाज उठाई है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से लोगों को आ रहीं समस्याओं पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद किरण खेर पर लोग भड़के, बोले- सांसद शो करने में व्यस्त

सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर को लोगों ने खूब कोसा। कहा कि शहर में लोग पूरे दिन परेशान होते रहे लेकिन सांसद किरण खेर की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया। कई लोगों ने लिखा कि सांसद किरण खेर इंडिया गॉट टैलेंट शो को करने में व्यस्त हैं। उन्हें शहरवासियों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। 


उनका कहना है कि सांसद शहर में नहीं है, इसलिए अधिकारी भी बेलगाम है। खेर सिर्फ वोट लेने चंडीगढ़ आती हैं, जब लोगों को उनकी जरूरत होती है तो वो कहीं नजर नहीं आती। कुछ ने कहा कि लोग पूरे दिन बिना बिजली के तड़पते रहे और अधिकारी कोई ठोस फैसला लेने के बजाय एसी के कमरों में आराम से बैठे रहे। किसी ने कहा कि सभी हड़ताली कर्मियों को बर्खास्त कर नई भर्ती करनी चाहिए तो किसी ने कहा कि निजीकरण से बचने के लिए ये दुख सह लेंगे।

किसी ने हड़ताल को बताया ठीक, तो किसी ने कहा इन पर दर्ज को एफआईआर

शहर के भारत भूषण पुरी ने कहा कि कर्मचारियों ने बिजली जानबूझ कर बंद की है। चंडीगढ़ में इमरजेंसी जैसी स्थिति है। शहर में बिजली को बहाल करने के लिए सेना को बुलाना चाहिए। जो कर्मचारी जिम्मेदार है, उन पर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने लिखा है कि जम्मू में भी बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी तो स्थानीय प्रशासन ने सेना की मदद ली थी। वहीं, कई लोग ऐसे भी थे कि जो पूर्ण रूप से हड़ताली कर्मचारियों से साथ खड़े रहे। सुनील कुमार ने लिखा कि प्रशासन लाभ वाले विभाग को बेच रहा है, ये बेहद गलत है। इसलिए अभी कर्मचारियों की हड़ताल ठीक है। ये अस्थायी समस्या है लेकिन एक बार निजीकरण हो गया तो लोगों को पूरी जिंदगी परेशान होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed