{"_id":"6a77983f6d342b82fc0271b9","slug":"martial-arts-and-career-guidance-classes-to-start-in-government-schools-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1091846-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सरकारी स्कूलों में मार्शल आर्ट और करियर गाइडेंस की क्लासें होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सरकारी स्कूलों में मार्शल आर्ट और करियर गाइडेंस की क्लासें होंगी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को अब पढ़ाई के साथ मार्शल आर्ट और कॅरिअर गाइडेंस की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इस राशि से 200 सरकारी स्कूलों में मार्शल आर्ट और कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम चलाए जाएंगे। शिक्षा विभाग की योजना अगले महीने से इन स्कूलों में प्रशिक्षण कक्षाएं शुरू करने की है।
योजना के तहत क्लास 6 से 12वीं तक की छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कार्यक्रम के माध्यम से मार्शल आर्ट और सुरक्षा से जुड़ी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक स्कूल को तीन महीने के लिए प्रशिक्षक उपलब्ध कराने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। हालांकि पहले चंडीगढ़ पुलिस कभी-कभी सरकारी स्कूलों में जाकर ट्रेनिंग की क्लास देती थी।
इस प्रोजेक्ट में केवल मार्शल आर्ट ही नहीं, बल्कि छात्राओं के आत्मविश्वास और भविष्य की तैयारी पर भी जोर दिया गया है। इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य, जीवन कौशल, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 37,122 छात्राओं को दो-दो सेट मुफ्त यूनिफॉर्म दिए जाएंगे। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इन योजनाओं से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा, स्कूलों में उनकी नियमित उपस्थिति बेहतर होगी और वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए अधिक सक्षम बन सकेंगी। खासकर दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाली छात्राओं को इसका विशेष लाभ मिलेगा।