फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meet Sunny Deol and Ameesha Patel in Amar Ujala Samvad

अमर उजाला संवाद: सात अगस्त को चंडीगढ़ में गदर-2 की स्टारकास्ट, सनी देओल व अमीषा पटेल होंगे रूबरू

Fri, 04 Aug 2023 06:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Aug 2023 06:11 PM IST
सार

सनी देओल हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गुरदासपुर (पंजाब) से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं। 100 से अधिक फिल्में करने वाले सनी देओल ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने अपना डेब्यू अमृता सिंह के साथ फिल्म बेताब (1982) से किया था।

विज्ञापन
Meet Sunny Deol and Ameesha Patel in Amar Ujala Samvad
अमर उजाला संवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला संवाद पंजाब में सात अगस्त को चंडीगढ़ में उद्योग, शिक्षा, खेल, कृषि, सिनेमा और कला क्षेत्र से जुड़ीं कई हस्तियों का समागम होगा। विभिन्न सत्रों में नीति नियंता, विशेषज्ञ और विचारक अलग-अलग क्षेत्रों में भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान आने वाले समय में पंजाब के विकास का खाका खींचेंगे। वहीं, गदर-2 की स्टारकास्ट भी आप से रूबरू होगी। अभिनेता सनी देओल व अमीषा पटेल मनोरंजन जगत की नई दिशाओं पर रोशनी डालेंगे... तो आइए एक नजर डालते हैं सनी देओल और अमीषा पटेल के फिल्मी करियर पर...

विज्ञापन

सनी देओल

सनी देओल हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गुरदासपुर (पंजाब) से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं। 100 से अधिक फिल्में करने वाले सनी देओल ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने अपना डेब्यू अमृता सिंह के साथ फिल्म बेताब (1982) से किया था। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इसके बाद उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। 

विज्ञापन


मंजिल मंजिल (1984), सवेरे वाली गाड़ी (1986), सल्तनत (1986), डकैत (1987), यतीम (1988), वीरता (1993), इमरान (1994), सलाखें (1998), फर्ज ( 2001) आदि फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। वर्ष 2001 में आई सनी की फिल्म गदर एक प्रेम कथा सुपरहिट रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म ने तब सबसे ज्यादा कमाई की थी। इस फिल्म ने सनी को फिर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिलाया। इसके बाद देओल ने द हीरो, लव स्टोरी ऑफ ए जासूस, अपने, यमला पगला दीवाना और घायल वन्स अगेन जैसी हिट फिल्में दीं। इन उपलब्धियों ने उन्हें हिंदी सिनेमा जगत के प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया है। 

अमीषा पटेल

अमीषा पटेल हिंदी और तेलगू फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह फिल्म अभिनेता अश्मित पटेल की बहन और प्रसिद्ध वकील-राजनीतिज्ञ बैरिस्टर रजनी पटेल की पोती हैं। उन्होंने वर्ष 2000 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक थ्रिलर फिल्म कहो ना... प्यार है से अपने अभिनय कॅरिअर की शुरुआत की थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी और इस फिल्म के लिए अमीषा को जी सिने अवार्ड (बेस्ट डब्यू) मिला था। 

इसके बाद वर्ष 2001 में आई सुपरहिट फिल्म गदर: एक प्रेम कथा ने उन्हें स्टार बना दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल परफॉर्मेंस अवार्ड से नवाजा गया। जल्द ही वह सनी देओल के साथ एक बार फिर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा की रीमेक गदर-2 में नजर आने वाली हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed