सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Harpal Singh Cheema gave gifts worth crores to Lehragaga

Punjab: मंत्री चीमा ने लहरागागा को दी करोड़ों की सौगातें, बोले- राज्य ने जीएसटी कलेक्शन में की शानदार बढ़ोतरी

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की कि राज्य ने मई 2026 के दौरान वस्तु एवं सेवा कर प्राप्ति में 14.59 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है।

Minister Harpal Singh Cheema gave gifts worth crores to Lehragaga
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज लहरागागा क्षेत्र में 18.76 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क अवसंरचना एवं विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया तथा कई नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। ये परियोजनाएं ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इनका उद्देश्य सुरक्षा संबंधी जोखिमों को कम करना, ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सुधार करना तथा हजारों ग्रामीणों के लिए वर्षभर सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है।
Trending Videos


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्यभर में लगभग 40,000 किलोमीटर सड़कों को मजबूत कर ग्रामीण पंजाब की तस्वीर बदली जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों को दशकों तक उपेक्षित रखा गया, उन्हें अब बेहतर सड़क संपर्क और बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव डसका में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने बछुआना से बरेटा (वाया डसका और बहादरपुर) को जोड़ने वाली 10.5 किलोमीटर लंबी सड़क को जनता को समर्पित किया। 7.15 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क की चौड़ाई 12 फुट से बढ़ाकर 18 फुट की गई है। इससे यातायात संबंधी समस्याओं और सुरक्षा चिंताओं में कमी आने की उम्मीद है। उन्होंने 1.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डसका और खत्रीवाला को जोड़ने वाली 4 किलोमीटर लंबी नई पक्की सड़क का भी उद्घाटन किया। यह सड़क लंबे समय से मौजूद कच्चे रास्ते को हर मौसम में उपयोग योग्य सड़क में बदल देगी। इसके अलावा, डसका-बहादरपुर मार्ग पर डेरा बाबा धौला पीर तक जाने वाली 1 किलोमीटर लिंक सड़क 34.50 लाख रुपये की लागत से पूरी की गई है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

 

बाघरौल और आसपास के गांवों में विकास कार्यों का विस्तार करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने लगभग 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गांवों के सरपंचों, पंचायत सदस्यों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में उन्होंने बाघरौल से बुजरक तक 3 किलोमीटर सड़क (लागत 1.10 करोड़ रुपये) तथा बाघरौल को बुर्ज टिल्ला और खेड़ी नगाइयां से जोड़ने वाली 2.35 किलोमीटर सड़क (लागत 1 करोड़ रुपये से अधिक) के निर्माण की घोषणा की।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की कि राज्य ने मई 2026 के दौरान वस्तु एवं सेवा कर प्राप्ति में 14.59 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है। वित्त मंत्री ने बताया, “इस महीने का कुल जीएसटी कलेक्शन 2,400.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो मई 2025 के दौरान प्राप्त 2,094.81 करोड़ रुपये की तुलना में 305.71 करोड़ रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्शाती है। वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह शानदार बढ़ोतरी निरंतर आर्थिक गतिविधियों, बेहतर टैक्स अनुपालन और आबकारी एवं कर विभाग द्वारा इन्फोर्समेंट उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने का नतीजा है।

एक प्रेस बयान में विस्तार से जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब की जीएसटी कार्यक्षमता राष्ट्रीय रुझानों की तुलना में बेहद शानदार रही है, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में देश के कुल जीएसटी राजस्व के लगभग 3.2 प्रतिशत बढ़ोतरी से कहीं ज्यादा है। उन्होंने कहा, “जहां पंजाब की नकद उगाही (कैश कलेक्शन) में वृद्धि 6.57 प्रतिशत रही। वहीं राज्य की कुल जीएसटी बढ़ोतरी 14.59 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो राज्य के राजस्व आधार के मजबूत होने, टैक्स अनुपालन के स्तर में सुधार और बेहद प्रभावी टैक्स प्रशासन के उपायों को दर्शाता है।

इन्फोर्समेंट उपलब्धियों पर जानकारी देते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा, “पूरे पंजाब में स्टेट इंटेलीजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट्स (सिपू) ने केवल मई 2026 के दौरान 182.69 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाकर और 178.76 करोड़ रुपये की वसूली करके शानदार परिणाम दिए हैं।” वित्त मंत्री ने फर्जी बिलिंग और संगठित टैक्स चोरी के नेटवर्क के खिलाफ सरकार की सख्त ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति को फिर दोहराया और संकल्प लिया कि आबकारी एवं कर विभाग सहायता, सख्त निगरानी और बिना किसी समझौते के इन्फोर्समेंट के संतुलित तरीके से असली टैक्सदाताओं के हितों की रक्षा करना जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed