{"_id":"6a1d8f7459c4609794016478","slug":"archana-gupta-met-bjp-president-nitin-naveen-executive-committee-to-be-formed-soon-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1034811-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से अर्चना गुप्ता ने की मुलाकात, जल्द बनेगी कार्यकारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से अर्चना गुप्ता ने की मुलाकात, जल्द बनेगी कार्यकारिणी
विज्ञापन
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन से की मुलाकात :
- फोटो : ff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोनों नेताओं के बीच संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
चंडीगढ़। भाजपा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. गुप्ता ने उन्हें महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा और पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया। बैठक में संगठन को और सशक्त बनाने, आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों व पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी घोषित हो जाएगी। उधर, अर्चना गुप्ता से पहले करनाल के सांसद और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी नितिन नवीन से मुलाकात की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाने व भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगी। यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इससे हरियाणा भाजपा की आगामी रणनीतियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos