{"_id":"6945bd7e05506053610b8d91","slug":"now-the-publics-grievances-will-reach-the-administrator-directly-chandigarh-news-c-16-pkl1079-901169-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासक का डिजीटल दरबार: पोर्टल से सीधे पहुंचेगी जनता की फरियाद, चंडीगढ़ प्रशासन नए साल पर करेगा शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासक का डिजीटल दरबार: पोर्टल से सीधे पहुंचेगी जनता की फरियाद, चंडीगढ़ प्रशासन नए साल पर करेगा शुरुआत
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:32 AM IST
सार
पोर्टल पर लोग घर बैठे प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, आरएलए, एस्टेट ऑफिस, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड व तमाम विभागों से जुड़ी उनकी शिकायतों को सीधा प्रशासक गुलाब चंद कटारिया तक पहुंचा सकेंगे। प्रशासक कटारिया खुद इस पोर्टल की मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
गुलाब चंद कटारिया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ प्रशासन नए साल पर नई शुरुआत करने जा रहा है। अब जनता की फरियाद सीधा प्रशासक तक पहुंचेंगी। प्रशासन का आईटी विभाग इसके लिए नया पोर्टल तैयार कर रहा है।
इस पोर्टल पर लोग घर बैठे प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, आरएलए, एस्टेट ऑफिस, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड व तमाम विभागों से जुड़ी उनकी शिकायतों को सीधा प्रशासक गुलाब चंद कटारिया तक पहुंचा सकेंगे। प्रशासक कटारिया खुद इस पोर्टल की मॉनीटरिंग करेंगे। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों और उसमें अधिकारियों ने क्या कार्रवाई की, इसे लेकर लोकभवन के अधिकारी हर 15 दिन पर पूरी रिपोर्ट बनाकर प्रशासक को देंगे।
प्रशासक के निर्देश आईटी विभाग एक नया पोर्टल तैयार कर रहा है ताकि लोग अपनी बात सीधा उन तक पहुंचा सके। प्रशासक का प्रयास है कि शहर के हर नागरिक की समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाए। -हरि कल्लिक्कट, सचिव, आईटी, चंडीगढ़ प्रशासन
Trending Videos
इस पोर्टल पर लोग घर बैठे प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, आरएलए, एस्टेट ऑफिस, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड व तमाम विभागों से जुड़ी उनकी शिकायतों को सीधा प्रशासक गुलाब चंद कटारिया तक पहुंचा सकेंगे। प्रशासक कटारिया खुद इस पोर्टल की मॉनीटरिंग करेंगे। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों और उसमें अधिकारियों ने क्या कार्रवाई की, इसे लेकर लोकभवन के अधिकारी हर 15 दिन पर पूरी रिपोर्ट बनाकर प्रशासक को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के साथ दस्तावेज भी अपलोड होंगे
इस जन सेवा पोर्टल पर शहर के लोग अपने मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी देकर पंजीकरण कराएंगे। पंजीकरण होने के बाद लोग प्रशासन से जुड़ी समस्या या शिकायत को लेकर इसमें विवरण देंगे। इस जन सेवा पोर्टल पर लोगों की शिकायत से जुड़े दस्तावेजों को भी अपलोड करने का विकल्प होगा। खास बात यह है कि जन सेवा पोर्टल पर दर्ज की गई शिकायतें प्रशासन के किस स्तर पर और किस अधिकारी के पास निपटारे के लिए भेजी गई हैं, इसकी जानकारी भी लोग ट्रैक कर सकेंगे।कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने पर दोबारा रिमाइंडर भेजा जा सकेगा
इस जन सेवा पोर्टल के जरिए प्रशासक के पास जो भी शिकायतें जाएंगी। प्रशासक इन शिकायतों व समस्याओं को हल करने के लिए प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजेंगे। अगर कोई नागरिक प्रशासन के अधिकारियों से उनकी समस्या या शिकायत के निपटारे को लेकर की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होता है तो वह दोबारा से इस पोर्टल से प्रशासक को रिमाइंडर भेज सकता है। इसके लिए पोर्टल पर अलग से विकल्प होगा।जन समस्या हल नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगा एक्शन
जन सेवा पोर्टल के जरिए शहर का कोई भी नागरिक, वर्ग या संस्थान अपनी शिकायत सीधा प्रशासक तक पहुंचा पाएगा। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया इस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का समय पर अधिकारियों द्वारा निवारण नहीं करने पर भी नजर रखेंगे। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर एक्शन लिया जाएगा।प्रशासक के निर्देश आईटी विभाग एक नया पोर्टल तैयार कर रहा है ताकि लोग अपनी बात सीधा उन तक पहुंचा सके। प्रशासक का प्रयास है कि शहर के हर नागरिक की समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाए। -हरि कल्लिक्कट, सचिव, आईटी, चंडीगढ़ प्रशासन