सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   owl got trapped in at height of 80 feet on tree rescue operation chandigarh

Chandigarh: सफेदे के पेड़ पर 80 फीट की ऊंचाई पर चाइनीज डोर में फंसा उल्लू, साढ़े चार घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Feb 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार

उल्लू शाम करीब चार बजे पेड़ पर डोर में उलझ गया था। करीब छह बजे उल्लू को सफेदे के पेड़ पर चाइनीज डोर में फंसा हुआ देखा गया। शाम 6:30 बजे शीशपाल नामक व्यक्ति ने समस्या समाधान टीम के मुकेश गर्ग को भी फोन कर इस बारे में अवगत कराया।

owl got trapped in at height of 80 feet on tree rescue operation chandigarh
उल्लू को बचाने के लिए चलाया गया रेस्कयू ऑपरेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-26 के बापूधाम कॉलोनी फेज-2 में समाधि योग सतगुरु मंडल आश्रम में एक सफेदे के पेड़ पर पतंग की चाइनीज डोर में उल्लू फंस गया था। उसे बचाने के लिए रविवार रात साढ़े चार घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना गया। 

Trending Videos


करीब 70 से 80 फीट ऊंचाई पर फंसे उल्लू को हाइड्रोलिक मशीन से सुरक्षित नीचे उतारा गया।

उल्लू शाम करीब चार बजे पेड़ पर डोर में उलझ गया था। करीब छह बजे उल्लू को सफेदे के पेड़ पर चाइनीज डोर में फंसा हुआ देखा गया। शाम 6:30 बजे शीशपाल नामक व्यक्ति ने समस्या समाधान टीम के मुकेश गर्ग को भी फोन कर इस बारे में अवगत कराया। सूचना मिलते ही मुकेश गर्ग और मनोज शर्मा मौके पर पहुंच गए। करीब 10 मिनट बाद शीशपाल ने कंट्रोल रूम पर नंबर पर कॉल की। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की पहली गाड़ी ने सीढ़ी लगाकर उल्लू तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन पेड़ की ऊंचाई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दूसरी गाड़ी मंगवाई गई वह भी करीब 80 फीट की ऊंचाई तक नहीं पहुंच सकी। स्थिति को देखते हुए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से लैस तीसरी गाड़ी बुलाई गई। इसके बाद हाइड्रोलिक मशीन की मदद और ऊंची सीढ़ी लगाकर फायरकर्मी पेड़ की ऊपरी टहनी तक पहुंचे और उल्लू को चाइनीज डोर से छुड़ाया।

रेस्क्यू ऑपरेशन शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू होकर रात लगभग 11 बजे तक चला। उल्लू को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उल्लू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। वहीं, साढ़े चार घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान सेक्टर 26 थाना पुलिस और पीसीआर की गाड़ी भी मौके पर मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed