{"_id":"699d794e198f74e96a07f973","slug":"ruckus-at-panipat-refinery-workers-stage-protest-demanding-8-hour-duty-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत रिफाइनरी में बवाल: 8 घंटे ड्यूटी की मांग पर श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत रिफाइनरी में बवाल: 8 घंटे ड्यूटी की मांग पर श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Tue, 24 Feb 2026 03:55 PM IST
Link Copied
इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों ने 12 की बजाय आठ घंटे ड्यूटी करने की मांग के लिए सोमवार को रिफाइनरी गेट पर उग्र प्रदर्शन किया। सीआईएसएफ के जवानों ने श्रमिकों को रोकने का प्रयास किया तो उनके बीच टकराव हो गया। श्रमिकों की भीड़ ने जवानों पर पथराव कर दिया और दो-तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जवानों ने हवा में दो राउंड फायर किए। जिससे भीड़ और अधिक उग्र हो गई। जवानों ने बल प्रयोग कर भीड़ को गेट से खदेड़ दिया। करीब दो घंटे चले टकराव में तीन-चार जवान और 10 से 15 श्रमिक घायल हो गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए रिफाइनरी गेट पर एक कंपनी दंगा नियंत्रण फोर्स तैनात कर दी। एसपी भूपेंद्र सिंह ने रिफाइनरी के अधिकारियों और श्रमिकों के ठेकेदारों से बात की। रिफाइनरी ने ठेकेदारों को श्रमिकों की मांग पूरा करने के लिए दो दिन का समय दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।