सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students were taught weaving techniques.

Chandigarh News: विद्यार्थियों को बुनाई की तकनीक की दी जानकारी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Students were taught weaving techniques.
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी में वीविंग टेल्स नाम से कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला यूआईएफटी की चेयरपर्सन प्रो. प्रभदीप बरार के मार्गदर्शन में हुई। कार्यशाला में टेक्सटाइल और फैशन विशेषज्ञ अमित गीगू ने विद्यार्थियों को बुनाई की मूल बातें सिखाईं। उन्होंने थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल तरीके से करघे पर काम करना भी सिखाया। विद्यार्थियों को प्लेन वीव, सैटिन वीव, हेरिंगबोन और ट्विल जैसी बुनाई की तकनीकों के बारे में बताया। साथ ही धागों को करघे पर सेट करने और कपड़ा तैयार करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। इस कार्यशाला से विद्यार्थियों को कपड़ा बनाने की तकनीक का व्यावहारिक अनुभव मिला। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा गर्ग और दीपा ने किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed