सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police clash case: Majithia and 23 other leaders get one-day relief

पुलिस से झड़प केस: मजीठिया समेत 23 नेताओं को एक दिन की राहत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Police clash case: Majithia and 23 other leaders get one-day relief
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस से झड़प के मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया समेत 23 नेताओं को सोमवार को अदालत से एक दिन की राहत मिल गई। सुनवाई के दौरान मजीठिया सहित कई आरोपी नेता अदालत में पेश नहीं हुए। उनकी ओर से अधिवक्ता ने व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी दाखिल करते हुए बताया कि अकाली दल की एक महत्वपूर्ण बैठक के कारण वे उपस्थित नहीं हो सकते।
Trending Videos

दलीलों पर विचार के बाद अदालत ने एक दिन के लिए पेशी से छूट प्रदान कर दी। अब मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में महंगाई और 1984 दंगों के विरोध में अकाली दल के नेता चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर रहे थे। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड तोड़े गए और पुलिस कार्य में बाधा डाली गई। इस संबंध में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने करीब तीन वर्ष पहले चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed