{"_id":"699d607e62d9ed8ec4091ab9","slug":"cm-mann-s-meri-rasoi-scheme-free-food-kits-for-40-lakh-families-a-major-announcement-before-the-election-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगवंत मान की ‘मेरी रसोई’ योजना: 40 लाख परिवारों को फ्री फूड किट, चुनाव से पहले बड़ा ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंत मान की ‘मेरी रसोई’ योजना: 40 लाख परिवारों को फ्री फूड किट, चुनाव से पहले बड़ा ऐलान
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Tue, 24 Feb 2026 03:30 PM IST
Link Copied
पंजाब में मेरी रसोई स्कीम का आगाज किया गया है। पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम भगवंत मान ने पत्रकारवार्ता में इसका एलान किया।सीएम मान ने कहा कि 40 लाख परिवारों को फूड किट दी जाएगी। इस स्कीम के तहत तीन माह का राशन एक साथ दिया जाएगा। किट में 2 किलो माह-छोले की दाल, 2 किलो चीनी, एक किलो नमक, दो किलो हल्दी पाउडर और एक लीटर सरसों का तेल होगा। पुरानी गेहूं वितरण की योजना भी जारी रहेगी। नीले कार्ड धारकों को इसका फायदा होगा। वहीं सीएम मान ने 8 मार्च को बजट पेश करने का भी ऐलान किया है, जो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री रविवार को संसद चला सकते हैं तो पंजाब भी रविवार को बजट पेश कर सकता है। इसके अलावा मान सरकार ने कई अन्य योजनों की घोषणा भी की। जिसको लेकर पंजाब की सियासत में चर्चा तेज हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।