{"_id":"699d8a17b489b4162f06fce0","slug":"gurdaspur-police-post-murder-case-shahzad-bhatti-s-video-goes-viral-lawrence-gang-threatens-him-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर पुलिस पोस्ट हत्याकांड: शहजाद भट्टी का वीडियो वायरल, लॉरेंस गैंग की धमकी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर पुलिस पोस्ट हत्याकांड: शहजाद भट्टी का वीडियो वायरल, लॉरेंस गैंग की धमकी!
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Tue, 24 Feb 2026 04:55 PM IST
Link Copied
सीमावर्ती जिले गुरदासपुर के दुरंगला पुलिस पोस्ट पर एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की हत्या के मामले में जांच के साथ नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। सोमवार सुबह पाकिस्तान से जुड़े वांछित गैंगस्टर शहजाद भट्टी का कथित वीडियो सामने आया, तो शाम तक एक ऑडियो वायरल हो गया। इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्य हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बदला लेने का दावा किया है। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के नाम से सोमवार सुबह जारी कत्ल के वीडियो में दिख रहा है कि एएसआई गुरनाम सिंह को सिर से सटाकर गोली मारी गई। एएसआई गुरनाम कुर्सी पर बैठे नींद में नजर आ रहे हैं। इसके बाद पिस्टल पर साइलेंसर लगाकर पॉइंट ब्लैंक रेंज से सिर में गोली मारी गई। इसमें एक आरोपी गोली मार रहा है, जबकि दूसरा वीडियो बना रहा है। इसके बाद सोमवार शाम वायरल एक ऑडियो में शहजाद भट्टी ने घटना पर अफसोस जताते हुए खुद को हमले से अलग बताया और पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उसने कहा कि निर्दोषों पर झूठे केस या कथित फर्जी मुठभेड़ों का असर समाज में दिखता है। हालांकि पुलिस ने वीडियो-ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सत्यता की जांच की जा रही है। दूसरी ओर लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर ने पोस्ट कर दावा किया कि हमारे दो ईमानदार अफसरों को आतंकियों ने मारा है, बदला लिया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी बढ़ा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।