{"_id":"699d938208f0f48e8908c867","slug":"dirty-water-causes-panic-in-pgi-residential-area-staff-members-families-fall-ill-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"PGI आवासीय क्षेत्र में गंदे पानी से हड़कंप, कर्मचारी परिवार बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI आवासीय क्षेत्र में गंदे पानी से हड़कंप, कर्मचारी परिवार बीमार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Tue, 24 Feb 2026 05:33 PM IST
Link Copied
पीजीआई के आवासीय क्षेत्र में इन दिनों गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से कर्मचारी और उनका परिवार परेशान हैं। स्थिति यह है कि कई घरों में नलों से आ रहा पानी पीने लायक नहीं है। पानी का रंग मटमैला है और उसमें से दुर्गंध आ रही है, जिससे लोग उसे पीने से भी डर रहे हैं। गंदे पानी से अब लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं। वहीं पीजीआई प्रशासन का कहना है कि समस्या दूर करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग काम कर रहा है। जल्द ही उसे ठीक कर लिया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार इंजीनियरिंग विभाग में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया। हर बार कहा जाता है कि लाइन की सफाई चल रही है, लेकिन हालात में कोई सुधार नजर नहीं आता। आवासीय परिसर में रहने वाली सुनीता शर्मा ने कहा कि पिछले हफ्ते मेरे बेटे को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। डॉक्टर ने साफ पानी पीने की सलाह दी, लेकिन जब सप्लाई ही गंदी हो तो क्या करें। वहीं एक अन्य कर्मचारी राजीव कुमार ने बताया कि कई परिवार अब बाजार से पानी के कैंटर मंगवाने को मजबूर हैं। कर्मचारियों में डर और नाराजगी दोनों है। उनका कहना है कि पीजीआई में शुद्ध पानी न मिले, तो यह बेहद चिंताजनक है। कर्मचारियों ने पीजीआई प्रशासन से तुरंत स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि परिवारों की सेहत सुरक्षित रह सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।