{"_id":"6a779a9ee9775e2354069771","slug":"pecs-community-dogs-return-home-after-21-days-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1091514-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 21 दिन बाद पेक के कम्युनिटी डॉग्स की घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 21 दिन बाद पेक के कम्युनिटी डॉग्स की घर वापसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) कैंपस से हटाए गए कम्युनिटी डॉग्स की आखिरकार 21वें दिन घर वापसी हो गई। शुक्रवार देर शाम सभी डॉग्स को दोबारा पेक कैंपस में उनके पुराने पेक के बीच छोड़ दिया गया। उनकी वापसी की खबर मिलते ही पिछले तीन सप्ताह से लगातार प्रयास कर रहे डॉग लवर्स और पशु प्रेमियों में खुशी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के पेक दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था के तहत कैंपस से कम्युनिटी डॉग्स को हटाया गया था। दौरा समाप्त होने के बाद भी सभी डॉग्स को वापस नहीं लाया गया, जिसके विरोध में पशु प्रेमियों ने लगातार प्रशासन से उनकी घर वापसी की मांग की। शुक्रवार को इसी मुद्दे को लेकर पेक डायरेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया गया।
देर शाम सभी डॉग्स को उनके पुराने स्थान और पेक के बीच वापस छोड़ दिया गया। करीब तीन सप्ताह बाद लौटे कई डॉग्स शारीरिक रूप से कमजोर और दुबले नजर आए। उनकी हालत देखकर डॉग लवर्स ने मौके पर ही फीड की व्यवस्था की और सभी को खाना खिलाया। पशु प्रेमियों ने कहा कि 21 दिनों के लगातार प्रयास के बाद आखिरकार कम्युनिटी डॉग्स अपने घर लौट आए हैं। उन्होंने इसे केवल डॉग लवर्स की जीत नहीं बल्कि कम्युनिटी डॉग्स के अपने क्षेत्र में लौटने के अधिकार की जीत बताया। लंबे समय से चल रहा विवाद डॉग्स की वापसी के साथ फिलहाल शांत हो गया है।